{"_id":"af565bd4e8a48a41ca2b1761aaabfa3e","slug":"raju-tea-is-a-cbi-court-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजू चाय वाला सीबीआई कोर्ट में पेश हो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजू चाय वाला सीबीआई कोर्ट में पेश हो
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Sat, 09 Jan 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश में हुए व्यापम घोटाले की जांच कर रही सीबीआई कोर्ट ने कानपुर के एक चाय वाले को भी सम्मन जारी किया है। चाय वाले राजू को 13 जनवरी को मध्य प्रदेश के सागर स्थित सीबीआई की विशेष कोर्ट में हाजिर होना है।
विज्ञापन
उसे एक आरोपी के खिलाफ साक्ष्य देने को बुलाया गया है। तीन दिन पहले किराए के ठेले पर नोटिस रिसीव कराने एमपी पुलिस का सिपाही आया तो राजू के होश उड़ गए। वह सिपाही से ही पूछने लगा कि उसे किस अपराध में बुलाया गया है।
विज्ञापन
बर्रा निवासी राजेंद्र कुमार करीब 20 साल से हैलट ओपीडी के गेट के बगल में सड़क पर चाय का ठेला लगाता है। राजेंद्र का कहना है कि वह न तो कभी मध्य प्रदेश गया और न ही किसी व्यापम घोटाले के बारे में कभी सुना। राजू का कहना है कि केस के आरोपी सुरेंद्र तारोलिया को वह जानता तक नहीं। अचानक पुलिस ने उसे सम्मन थमा दिया।
विज्ञापन
रिकॉर्ड जुटाने में छूट रहा पसीना
सीबीआई ने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के 2007 बैच से 2014 बैच तक पढ़ने वाले 1330 स्टूडेंटों का रिकॉर्ड मांगा है। रिकॉर्ड सीडी और फोटो कॉपी में देना है। इतने ज्यादा स्टूडेंटों का रिकॉर्ड बनाने में कॉलेज प्रशासन के पसीने छूट रहे हैं। कर्मचारी दिन-रात एक कर रिकॉर्ड इकट्ठा कर रहे हैं।