फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बाबा' वीरेंद्र देव के आश्रमों से आए दिन सुनाई देती है लड़कियों की चीख-पुकार

Sun, 24 Dec 2017 09:13 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 24 Dec 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
Raids on two Ashrams of Virendra Dev in Farrukhabad
सिकत्तर बाग आश्रम से संवासनियों को ले जाती पुलिस
पुलिस ने शनिवार सुबह वीरेंद्र देव दीक्षित के फर्रुखाबाद सिकत्तरबाग व कंपिल स्थित आध्यात्मिक ईश्वरीय विश्वविद्यालयों में करीब दो घंटे तक सर्च अभियान चलाया। आश्रमों में घुसने को लेकर पुलिस की संवासिनियों से नोकझोंक भी हुई। सिकत्तरबाग आश्रम में तो पुलिस पीछे का गेट तोड़कर अंदर पहुंच सकी। यहां आठ संवासिनियां मिलीं। इनमें तीन को पूछताछ के लिए महिला थाना ले जाया गया। यहां कोई पुरुष नहीं मिला। कंपिल में 33 संवासिनियां व 14 पुरुष मिले। इनमें 28 संवासिनियों को मेडिकल के लिए भेजा गया है।


1998 में चर्चा में आया था 'बाबा' वीरेंद्र देव दीक्षित का आश्रम    
Raids on two Ashrams of Virendra Dev in Farrukhabad
सिकत्तरबाग स्थित आश्रम गेट पर तैनात पुलिस कर्मी।
​यहां की संवासिनियों में पांच स्थानीय व अन्य गैर प्रांतों की हैं। पुलिस ने दोनों आश्रमों में सभी के बयान दर्ज किए हैं, पर इनके बयानों का खुलासा नहीं किया है। एएसपी त्रिभुवन सिंह ने बताया कि आश्रम में नाबालिग लड़कियों को बंधक बनाने की सूचना मिली थी। इस कारण छापेमारी की गई। पूरी जांच पड़ताल के बाद मामला साफ होगा। मेडिकल जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शहर में एएसपी व कंपिल में सीओ कायमगंज नरेश कुमार के नेतृत्व में सर्च आपरेशन चला।

एक और ‘आसाराम’ के आश्रम पर छापा 
Raids on two Ashrams of Virendra Dev in Farrukhabad
सिकत्तरबाग आश्रम की संवासनी देती जानकारी
फर्रुखाबाद शहर कोतवाली के मोहल्ला सिकत्तरबाग में बाबा वीरेंद्र देव के आश्रम में सुबह अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह ने सीओ सिटी शरद शर्मा, शहर कोतवाल संजीव राठौर, फतेहगढ़ कोतवाल दधिबल तिवारी, मऊदरवाजा थानाध्यक्ष भुवनेश कुमार, अमृतपुर एसओ नरेंद्र गौतम, महिला एसओ और पुलिस बल के साथ दबिश दी। संवासिनियों ने गेट नहीं खोला तो पुलिस ने पास के मकान की छत से आश्रम में घुसने का प्रयास किया। लोहे के जाल लगे होने से पुलिसकर्मी अंदर नहीं जा सके। इस पर पीछे के गेट को तोड़कर पुलिस अंदर घुसी और मुख्य गेट की कुंडी खोली। पुलिस आश्रम में पहुंची तो सुरक्षा में लगीं संवासिनियों से नोकझोंक होने लगी। एएसपी के सख्त रुख के बाद संवासिनियां पीछे हट गईं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Raids on two Ashrams of Virendra Dev in Farrukhabad
सिकत्तर बाग आश्रम से संवासनियों को ले जाती पुलिस
पुलिस ने आश्रम में चप्पे-चप्पे की तलाशी ली। तीन मंजिला आश्रम में कई तहखाने मिले। छत पर 15-20 एक्स-रे फिल्म पड़ीं थीं। मौके पर आठ संवासिनियां मिलीं। इसमें कुशीनगर पूना निवासी संवासिनी व दो अन्य संवासिनियों को पुलिस महिला थाने ले गई।
 
विज्ञापन
Raids on two Ashrams of Virendra Dev in Farrukhabad
आश्रम में अंदर बैठी संवासनियां।
कंपिल के मोहल्ला चौधरियान स्थित आश्रम में सीओ नरेश कुमार ने नवाबगंज, शमसाबाद, कंपिल, मोहम्मदाबाद और कायमगंज पुलिस के साथ दबिश दी। यहां भी देर तक हुज्जत के बाद आश्रम का दरवाजा खुला। तलाशी के दौरान एसडीएम कायमगंज वृजकिशोर दुबे भी आ गए। उन्होंने बताया कि यहां मिले 33 संवासिनियों और 14 पुरुषों के बयान दर्ज किए गए हैं। इससे पहले शुक्रवार को वीरेंद्र देव के बांदा स्थित आश्रम में भी पुलिस ने छापा मारा था। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed