{"_id":"6ae0fee1da1de443d601a95d","slug":"fir-registered-against-husband-mother-in-law-and-father-in-law-in-a-dowry-death-case-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1032-184042-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: दहेज हत्या में पति, सास और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: दहेज हत्या में पति, सास और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
जानसठ। गांव कवाल में एक विवाहिता की कथित दहेज हत्या के मामले में उसके पिता ने पति, सास और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि बाइक की मांग पूरी न होने पर उनकी बेटी की हत्या की गई।
मंसूरपुर क्षेत्र के गांव अभिपुरा निवासी परविंद्र ने पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि उनकी 23 वर्षीय पुत्री अनीता की शादी दो दिसंबर 2022 को गांव कवाल निवासी राहुल से हुई थी। परविंद्र ने 11 अक्तूबर 2026 को चार हजार रुपये ऑनलाइन और 12 अक्तूबर को दस हजार रुपये नकद राहुल को दिए थे। इसके बावजूद ससुराल पक्ष के लोगों ने बाइक की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर अनीता के साथ मारपीट की जाती थी। पिता का आरोप है कि सोमवार रात ससुराल वालों ने अनीता को फंदे पर लटकाकर मार डाला। इसके बाद वे शव को फंदे पर छोड़कर मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने परविंद्र की तहरीर के आधार पर पति राहुल, सास मुन्नी और ससुर वेदप्रकाश के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ ऋषिका सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।