फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Video of youths pelting stones goes viral; police say it is old

Gurugram News: युवाओं के पथराव का वीडियो वायरल, पुलिस बोली पुराना

Wed, 28 Oct 2026 01:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Video of youths pelting stones goes viral; police say it is old
गुरुग्राम। सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास सड़क किनारे युवकों और युवतियों के बीच पथराव का मामला सामने आया है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों पक्षों के बीच बहस के बाद पत्थरबाजी होती दिखाई दे रही है। सड़क किनारे खड़े कुछ युवक और युवतियां किसी बात को लेकर आपस में बहस कर रहे थे। कुछ देर बाद विवाद बढ़ा और दोनों पक्ष एक-दूसरे पर पत्थर फेंकने लगे। घटनास्थल पर मौजूद लोग इस घटनाक्रम को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड करते दिखे। वीडियो में बाद में कुछ युवतियां ऑटो में बैठकर वहां से जाती नजर आती हैं। पुलिस प्रवक्ता संदीप ने बताया कि यह वीडियो पुराना है और इस मामले में अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। किसी के घायल होने की भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed