फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   High-stakes gambling involving lakhs of rupees was underway at a villa in Omaxe Riviera; six people have been caught.

Udham Singh Nagar News: ओमेक्स रिवेरा के विला में चल रहा था लाखों का जुआ, छह लोग पकड़े

Wed, 28 Oct 2026 01:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 28 Oct 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
High-stakes gambling involving lakhs of rupees was underway at a villa in Omaxe Riviera; six people have been caught.
रुद्रपुर/पंतनगर। ओमेक्स रिवेरा के एक विला में लाखों रुपये का जुआ खेला जा रहा था। पुलिस ने छापा मारकर छह लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से 3.88 लाख रुपये से अधिक की नकदी बरामद हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सोमवार देर रात सूचना मिली थी कि ओमेक्स रिवेरा के मुख्य गेट के दाईं ओर स्थित लेमडा-39 विला में जुआ खेला जा रहा है। इसके बाद सीओ विभव सैनी, रुद्रपुर कोतवाल संजय पाठक, पंतनगर थाना पुलिस और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। विला की ऊपरी मंजिल पर एक कमरे में छह लोग टेबल के चारों ओर बैठे मिले। टेबल पर ताश के पत्ते और रुपये रखे थे। पुलिस को देखकर सभी ने अपने हाथों में मौजूद पत्ते और रुपये टेबल पर रख दिए। टेबल से 500 रुपये के 773 और 100 रुपये के 16 नोट मिले। इसके अलावा ताश की दो गड्डियां और पोकर सेट भी बरामद हुआ। पकड़े गए लोगों में ओमेक्स रिवेरा निवासी अमित कुमार और मनवेंद्र सिंह, गदरपुर निवासी अशोक कुमार, आदर्श कॉलोनी रुद्रपुर निवासी अपूर्व कुमार, ओमेक्स निवासी अभिषेक कुमार और ओमेक्स निवासी विवेक गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

--
कोट-
सभी अभियुक्तों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। मामले में जांच जारी है। -विभव सैनी, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed