फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Cannabis worth 30.25 lakh was being smuggled under the guise of cashew shells; one person arrested.

Sonebhadra News: काजू के छिलकों की आड़ में लाया जा रहा था 30.25 लाख का गांजा, एक गिरफ्तार

Wed, 28 Oct 2026 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Cannabis worth 30.25 lakh was being smuggled under the guise of cashew shells; one person arrested.
गांजा के साथ गिरफ्तार तस्कर। स्त्रोत: पुलिस
सोनभद्र। एंटी नारकोटिक्स फोर्स (एएनटीएफ) यूनिट मेरठ, एसओजी और रॉबर्ट्सगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार देर रात 60.525 किलोग्राम गांजा बरामद किया। इसकी कीमत करीब 30.25 लाख रुपये बताई गई है। गांजे को काजू के छिलकों की आड़ में ओडिशा से एटा ले जाया जा रहा था। कंटेनर चालक को खेप पहुंचाने के बदले मेहनताने के अलावा 40 हजार रुपये अतिरिक्त देने का लालच दिया गया था। सूचना के आधार पर एसओजी प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा, एएनटीएफ यूनिट मेरठ के एसआई लोकेंद्र कुमार और रॉबर्ट्सगंज कोतवाली की लोढ़ी चौकी के प्रभारी उमाशंकर यादव की अगुवाई में टीम ने सोमवार रात चुर्क मोड़ के पास घेराबंदी की। इसी दौरान मारकुंडी की तरफ से आए आयशर कंटेनर को रोककर तलाशी ली गई। काजू के छिलकों से भरी बोरियों के बीच प्लास्टिक के तीन कट्टों में गांजा मिला। तौल कराने पर उसका वजन 60.525 किलो पाया गया। पुलिस ने कंटेनर चालक ऋषि कुमार यादव निवासी किशनपुर, थाना कोतवाली देहात, एटा को गिरफ्तार कर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बताया कि गांजा ओडिशा के भुवनेश्वर क्षेत्र से लाया जा रहा था और उसे एटा में एक व्यक्ति तक पहुंचाना था। एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि ओडिशा निवासी एक व्यक्ति ने उसे गांजा लाने के लिए कंटेनर उपलब्ध कराया था। इस काम के बदले मेहनताने के अलावा 40 हजार रुपये अतिरिक्त देने का लालच दिया गया था। आरोपी पहले भी इस तरह गांजा ला चुका है।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने एटा और ओडिशा से जुड़े गिरोह और व्यक्तियों के बारे में अहम जानकारियां दी हैं। इनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मामले में रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मंगलवार को आरोपी का चालान कर दिया गया। आरोपी के खिलाफ एटा के कोतवाली देहात में धोखाधड़ी और आयुध अधिनियम के तहत भी मामले दर्ज पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed