फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   raid in Sai Group's office

सांई ग्रुप के दफ्तर पर छापामारी

Tue, 09 Feb 2016 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Tue, 09 Feb 2016 02:13 AM IST
विज्ञापन
raid in Sai Group's office
रकम दोगुना का झांसा देकर निवेशकों से धोखाधड़ी की आरोपी सांई प्रसाद ग्रुप ऑफ कंपनीज के बर्रा के मातृछाया कांपलेक्स स्थित दफ्तर पर मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने सोमवार को छापेमारी की। ताला बंद मिलने पर टीम दफ्तर सीज करने के बाद नोटिस चस्पा कर लौट गई।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक  मुंबई में सांई ग्रुप की डायरेक्टर के खिलाफ निवेशकों से धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज हुई थी, जिसकी जांच क्राइम ब्रांच कर रही है। टीम में शामिल एपीआई सिंधे, गायकवाड़, पीएन कदम और कांस्टेबल पीसी फड़तरे बर्रा पुलिस के साथ  सोमवार सुबह  कांपलेक्स स्थित दफ्तर पहुंचे।
विज्ञापन


जहां टीम को ताला लगा मिला। इस पर टीम ने सीज की कार्रवाई करते हुए नोटिस भी चस्पा कर दिए। एपीआई सिंधे ने बताया कि  डायरेक्टर, उसकी पत्नी और बेटे के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज है, जिसमें तीनों को गिरफ्तार करके जांच-पड़ताल की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें सूचना मिली थी कि  यूपी और एमपी स्थित सांई प्रसाद ग्रुप के  दफ्तरों में एजेंट अभी भी कारोबार कर रहे हैं। इसी के चलते दफ्तरों में छापेमारी की गई है। यहां छापेमारी से पहले टीम ने आगरा, मथुरा, ग्वालियर और झांसी के दफ्तरों को सीज किया है। इसके बाद टीम इलाहाबाद और बनारस जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed