फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   pregnant wife suicide husband harassment

नौ माह की गर्भवती पत्नी को इतना पीटता था जालिम पति, तंग आकर देनी पड़ी जान

Mon, 26 Sep 2016 11:42 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 26 Sep 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
pregnant wife suicide husband harassment
अर्चना की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
पनकी में जालिम पति की मार से आहत नौ माह की गर्भवती पत्नी अर्चना (22) ने फांसी लगाकर जान दे दी। मायके पक्ष का आरोप है कि पति और ससुराली दहेज में पांच लाख रुपए की मांग कर रह थे। इसके लिए बेटी को प्रताड़ित करते थे। पुलिस ने पति दीपक समेत ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या की मामला दर्ज कर दीपक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


कदौरा जालौन निवासी पिता रामलखन ने बताया जून 2015 में बेटी की शादी पनकी गंगागंज निवासी दीपक विश्वकर्मा से की थी। दीपक की गंगागंज इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मरम्मत करने की दुकान है। रविवार देर रात अर्चना ने उसे फोन कर बताया कि नशे में धुत पति ने उसके पेट पर लात मार दी है। जिसके बाद उसके पेट में बहुत तेज दर्द हो रहा है। पति उसको तड़पता छोड़ बगल के कमरे में सो गया है।
विज्ञापन


बातचीत के दौरान ही फोन कट गया जिसके बाद फोन नहीं लगा। सोमवार सुबह 6 बजे रामलखन ने फोन किया तो अर्चना के देवर पंकज ने उसकी मौत की जानकारी दी। रामलखन के मुताबिक पनकी पहुंचने पर दामाद ने बताया कि अर्चना ने फांसी लगाकर जान दी है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मामला सुसाइड का ही निकला है। इसके अलावा गर्ब के भी गिरने की पुष्टि हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed