{"_id":"580f51d14f1c1bcf75bc3336","slug":"poultry-cat-fight-between-the-brothers-bloody-fight","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल्ली-मुर्गी की लड़ाई में भाई-भाई के बीच ‘खूनी संघर्ष’","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिल्ली-मुर्गी की लड़ाई में भाई-भाई के बीच ‘खूनी संघर्ष’
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 25 Oct 2016 06:06 PM IST
विज्ञापन
दोनों परिवारों से कई लोग घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्ली-मुर्गी की लड़ाई में दो भाई आपस में इस कदर भिड़े कि उनके परिवारीजनों का खून तक निकल आया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बांदा में खानदानियों के बीच हुई आपसी मारपीट की दो अलग-अलग घटनाओं में तीन महिलाओं समेत पांच लोग जख्मी हो गए।
पहली घटना बबेरू कोतवाली क्षेत्र के बदौली गांव की है। मंगलवार को सुबह रेनुका देवी (30) पुत्री गया प्रसाद ने अपने घर से बिल्ली को दौड़ाया तो बिल्ली पड़ोसी चचेरे भाई लखन के घर जा घुसी और उसकी मुर्गी को दबोचकर भाग गई। इस पर लखन और उसके पुत्र कृष्णदत्त आदि भड़क उठे और रेनुका के साथ मारपीट की। रेनुका को भी चोटेें आईं हैं। दूसरी घटना मटौंध नगर की है। यहां हरसनथोक मोहल्ला में सोमवार को शाम जमीन के झगड़े में बच्चू लाल प्रजापति (40) और उसकी पत्नी पार्वती (35), पुत्री मोहिनी (11) व भतीजी किरन (18) को बच्चू के बड़े भाई सहित तीन लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया।