फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   porn message sent in whatsapp group

टीचरों के व्हाट्सएप ग्रुप में सहायक अध्यापक ने किया ‘बड़ा कांड’, अब गिरेगी गाज

Wed, 14 Jun 2017 11:35 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 14 Jun 2017 11:35 AM IST
विज्ञापन
porn message sent in whatsapp group
डेमो पिक
टीचरों के व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील मैसेज भेजना एक सहायक अध्यापक को महंगा पड़ गया। शिक्षा अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी टीचर के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। 
विज्ञापन


महोबा विकासखंड जैतपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय भटेवर खुर्द में तैनात एक सहायक अध्यापक द्वारा टीचरों के व्हाट्स एप ग्रुप में अश्लील मैसेज करने पर खंड शिक्षा अधिकारी ने टीचर के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। साथ ही माह जून का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोक दिया है।
विज्ञापन


पूर्व माध्यमिक विद्यालय भटेवर खुर्द जैतपुर में तैनात सहायक अध्यापक भूपेंद्र कुमार सेनी ने टीचरों के व्हाट्स एप ग्रुप में बेहद अशोभनीय और अश्लील मैसेज किए। इस पर खंड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार वर्मा ने इस कृत के कारण आचार संहिता एवं अनुशासनहीनता उल्लंघन मानते हुए टीचर के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित करने की चेतावनी दी है। एबीएसए ने जून माह का वेतन अग्रिम आदेशों तक के लिए रोक दिया। साथ ही तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। अन्यथा की स्थिति में प्रशासनिक कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को लिखेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मैसेज आगे बढ़ाने पर अमित भी फंसे
टीचरों के ग्रुप में अश्लील मैसेज डालने वाले टीचर भूपेंद्र सैनी के इस मैसेज को आगे बढ़ाने पर  प्राथमिक विद्यालय नवीन सुगिरा में तैनात अमित कुमार द्विवेदी भी फंस गए है। एबीएसए ने टीचर अमित कुमार द्विवेदी को भी दोषी ठहराते हुए उनसे भी जवाब तलब किया है। साथ ही जून 2017 का अग्रिम आदेशों तक वेतन भी रोक दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed