फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   police surprised by murder mystery

हैरान कर रही नवविवाहिता के मर्डर की ये ‘अजीबोगरीब कहानी’

Thu, 30 Mar 2017 12:39 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 30 Mar 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
police surprised by murder mystery
डेमो पिक
शादी के 19 दिन बाद ही हुई नवविवाहिता की हत्या के मामले में आया नया मोड़ पुलिस को हैरान कर रहा है। हाल ही में आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एक नया खुलासा हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक नवविवाहिता की मौत पानी में डूबने से हुई थी। पति ने जिंदा पत्नी को मरा समझकर गंगा में फेंक दिया था। मामला यूपी के फर्रुखाबाद जिले का है। 
विज्ञापन


जिला फतेहपुर थाना बिंदकी के गांव सहजदीपुर निवासी सूरजभान ने चचेरी बहन सोनम की शादी 6 मार्च 2017 को राजेपुर के गांव सैदपुर निवासी अर्जुन जाटव के साथ की थी। मृतका के चचेरे भाई सूरजभान ने अर्जुन, जेठ कन्हीलाल के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट मंगलवार की रात में दर्ज कराई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन

 

पूछताछ के दौरान अर्जुन ने पुलिस को बताया था कि 25 मार्च को उसका पत्नी से विवाद हो गया था। इस पर उसने पत्नी के मुंह में घूंसा मार दिया था। जिससे वह गिर पड़ी। इसके बाद उसने टिकटी बनाकर उसमें बालू की बोरी बांध कर सोनम को गंगा में फेंक दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को डॉक्टर प्रशांत श्रीवास्तव, डॉक्टर सुमित कुमार सिंह के पैनल ने किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मारपीट के दौरान महिला बेहोश हो गई थी और उसकी पानी में डूबने से मौत हुई है। इससे जाहिर हो रहा है कि घटना वाले दिन महिला को पिटाई के बाद मरा समझकर उसे गंगा में फेंक दिया गया, डूबने की वजह से उसकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed