फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   police recruitment fraoud in kannauj

पुलिस भर्ती में ऐसे चल रहा था फर्जीवाड़ा, सीबीआई ने किया खुलासा

Tue, 31 Jan 2017 12:16 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 31 Jan 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
police recruitment fraoud in kannauj
डेमो पिक
भोपाल पुलिस भर्ती में हुए फर्जीवाड़े पर सीबीआई ने बड़ा खुलासा किया है। कन्नौज के अखिलेश यादव ने भोपाल पुलिस भर्ती-2012 में परीक्षा दी थी। परीक्षा पास करने के बाद उसने एक साल तक नौकरी की। इसी दौरान इस भर्ती में फर्जीवाड़े की शिकायत हुई। मामले की जांच शुरू होने पर सिपाही अखिलेश पर भी एफआईआर दर्ज हुई। उसे ड्यूटी से हटा दिया गया। 
विज्ञापन


इस दौरान जांच टीम को उसके मोबाइल में लगा सिम मझैया गांव के प्रताप सिंह के नाम से खरीदा जाना मिला। कॉल डिटेल निकालने पर कई नंबर संदिग्ध मिले। इसी आधार पर सीबीआई इंस्पेक्टर  शैलेंद्र कुमार ने  प्रताप के खिलाफ नोटिस जारी किया। यह नोटिस लेकर सीबीआई अधिकारी भारत रविवार को मझैया गांव पहंचे।
विज्ञापन


उन्होंने प्रताप से आरोपी सिपाही से संबंध एवं उसके नाम से खरीदे सिम के आरोपी सिपाही तक पहुंचने के बारे में पूछताछ की। युवक को नोटिस देकर सप्ताहभर में भोपाल कार्यालय में पेश होने को कहा। दूसरी तरफ प्रताप सिंह का कहना है कि उसने तालग्राम के सूरज टेलीकाम से सिम खरीदा था। सीबीआई अधिकारी भरत ने बताया कि थाना तालग्राम के बनियानी गांव निवासी अखिलेश पर वर्ष 2014 में फर्जीवाड़ा में एफआईआर दर्ज की गई है, जिसकी जांच सीबीआई को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed