फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Police ignore theft of four lakhs in Kanpur

कानपुर: पुलिस डकार गई चार लाख की चोरी, सीसीटीवी फुटेज में नन्हा चोर महिला का बैग पार करते दिखा

Thu, 21 Nov 2019 12:17 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 21 Nov 2019 12:17 PM IST
विज्ञापन
Police ignore theft of four lakhs in Kanpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
कानपुर के नौबस्ता थानाक्षेत्र के शारदा पार्टी लॉन में शनिवार को तिलक समारोह के दौरान हुई चार लाख की चोरी की वारदात को पुलिस डकार गई। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में नन्हा चोर महिला का बैग चुराते दिखाई दिया।
विज्ञापन


इसके बावजूद पुलिस घटना को दबाए रही। एफआईआर तक दर्ज नहीं की। बाबूपुरवा बगाही निवासी शुभम सिंह का तिलक समारोह था। शुभम के पिता सूरज सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी कुर्सी पर बैठी थीं। तभी, उनके पास रखा बैग गायब हो गया।
विज्ञापन

बैग में 3.5 लाख रुपये और करीब 20 हजार रुपये कीमत केजेवरात थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गेस्ट हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला, जिसमें करीब 12 साल का बच्चा और 25 साल का युवक  घटना को अंजाम देते दिखा।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि तहरीर देने के बावजूद पुलिस को कोई कार्रवाई नहीं। वहीं, थाना प्रभारी आशीष शुक्ला ने बताया कि पीड़ित कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते हैं। इस लिए तहरीर भी नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed