फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Pajar Jutm outdoors, Spaiyon vandalizing the station

सड़क पर जूतम पैजार, सपाइयों की थाने में गुंडई

Sat, 06 Feb 2016 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Sat, 06 Feb 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
Pajar Jutm outdoors, Spaiyon vandalizing the station

ब्रह्मनगर में दो दिन पहले जहां सपा के दो गुटों ने सड़क पर गुंडागर्दी की थी उसी तरह का मामला शुक्रवार को पनकी और गोविंदनगर में देखने को मिला। खुद को सपाई बताने वाले युवकों ने फैक्ट्री मालिक से हुए विवाद के चलते पुलिस के सामने नौरय्याखेड़ा में जमकर मारपीट और पथराव किया।

विज्ञापन


इतना ही नहीं कुछ देर बाद थाने पहुंचे सपाइयों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। करीब तीन से चार घंटे तक सपाई हो हल्ला करते रहे। आखिर में इंस्पेक्टर ने जब फैक्ट्री मालिक के खिलाफ तहरीर ली तब वे हटे।
विज्ञापन


 नौरय्याखेड़ा निवासी गुड्डू ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार रात बस्ती के पास एक कार में कुछ लोग किसी महिला के साथ अश्लीलता कर रहे थे, जब एक किशोर ने कार में झांककर टोका टाकी की तो कार सवारों ने उसे तमंचा दिखा दिया। इतना ही नहीं इसके बाद बस्ती के विक्रम और रवि मौके पर पहुंचे तो कार सवार उन्हें टक्कर मारते हुए निकल भागा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह वही कार पनकी पांच डी स्थित एक फैक्ट्री के बाहर खड़ी मिली। कार में रतनलाल नगर निवासी युवक बैठा था। जिसे देख बस्ती के लड़कों ने उसे पकड़ लिया। इस पर फैक्ट्री कर्मी भी निकल आए। अभी दोनों पक्षों में कहासुनी चल ही रही थी, तभी खुद को सपाई बताने वाले कुछ और लड़के वहां पहुंचे और मारपीट करने लगे।

तब तक पुलिस भी फैक्ट्री के भीतर बदमाशों के घुसे होने की सूचना पाकर मौके पर पहुंच चुकी थी।  पुलिस के सामने करीब आधे घंटे तक दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव होता रहा। जिससे कार के शीशे भी टूट गए। इसके बाद पुलिस युवक और कुछ लड़कों को लेकर थाने आ गई।

अभी पुलिस थाने पहुंची ही थी कि स्वयं को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड का नेता बताने वाले जाकिर और सपा के ही सुनील भी भीड़ लेकर थाने आ गए। इसके बाद सपाइयों ने पुलिस पर फैक्ट्री मालिक से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया।


पकड़े गए युवक ने बताया कि उसके दोस्त ने फोन कर फैक्ट्री बुलाया था और फिर उसने कार साइड लगाने को कहा, तब तक लड़के आ गए। इंस्पेक्टर एपी श्रीवास्तव का कहना है कि सपाइयों से तहरीर ले ली गई है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed