{"_id":"5bf023d5bdec22693257c674","slug":"operation-clean-five-encounter-in-three-days","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दनादन मुठभेड़ः 2 से 17 नवंबर के बीच 8 एनकाउंटर, कानपुर पुलिस ने ऐसे उड़ाए 'अपराधियों के होश'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दनादन मुठभेड़ः 2 से 17 नवंबर के बीच 8 एनकाउंटर, कानपुर पुलिस ने ऐसे उड़ाए 'अपराधियों के होश'
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 17 Nov 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कानपुर में इन दिनों अपराधियों के होश उड़े हुए हैं। पुलिस फाइल में नाम दर्ज करा चुके बड़े से बड़े गैंगस्टर भी घर से बाहर निकलने से पहले 10 बार सोच रहे हैं। अपराधियों को ऐसा भय हो गया है कि अगले ही पल उनका एनकाउंटर न हो जाए। तीन दिन के अंदर कानपुर में 5 अपराधियों के साथ पुलिस का एनकाउंटर हुआ। इस ऑपरेशन क्लीन में पांचों अपराधी पुलिस की गोली से घायल होकर अस्पताल पहुंचे हैं। पुलिस हाफ एनकाउंटर करके अपराधियों के मन में खौफ बनाने में सफलता हासिल कर रही है।
डेमो पिक
24 घंटे में दो मुठभेड़, दो अपराधी दबोचे
मुठभेड़ों के क्रम में 24 घंटे में कानपुर पुलिस ने दो बदमाशों को मुठभेड़ में घायल करके दबोच लिया। फजलगंज में गुरुवार देर रात सीसामऊ पुलिस की हिस्ट्रीशीटर अनिल टमाटर से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में हिस्ट्रीशीटर के बाएं पैर से छूते हुए गोली निकल गई। हाथ में गोली लगने से एक सिपाही घायल हो गया है। वहीं, शुक्रवार रात नौबस्ता में भी पुलिस ने एक बदमाश को मुठभेड़ करके पकड़ लिया। उसके पैर में गोली लगी। 15 दिन में यह पुलिस की सातवीं मुठभेड़ है। एसएसपी अनंत देव ने बताया कि सीसामऊ थानाप्रभारी संतोष आर्य टीम के साथ गुरुवार देर रात जरीब चौकी चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। टाटमिल से अफीमकोठी चौराहे की तरफ से एक बाइक पर दो युवक आता देखकर पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की।

इस पर चालक ने कालपी रोड की तरफ बाइक भगाई। पुलिस के पीछा करने पर जेके कॉटन मिल के पास गली में बाइक खड़ी करके बदमाशों ने फायरिंग कर शुरू कर दी। एक गोली सिपाही अनुज के बाएं हाथ में लग गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक गोली बदमाश के पैर को छूते हुए निकल गई। इससे वह सड़क पर गिर गया। साथी मौके से भाग निकला। पुलिस ने बदमाश के पास से चोरी की बाइक, तमंचा, तीन कारतूस बरामद किए हैं। बकौल एसएसपी पूछताछ में मुठभेड़ में दबोचे गए बदमाश ने अपना नाम कर्नलगंज निवासी अनिल टमाटर बताया। मौके से भागा उसका साथी सूरज सोनकर है। थानाप्रभारी के मुताबिक अनिल बजरिया थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ हत्या का प्रयास, लूट, गैंगस्टर समेत कई अन्य धाराओं के शहर के विभिन्न थानों में 24 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो पिक
लुटेरे के पैर में लगी गोली, साथी फरार
कानपुर नौबस्ता पुलिस की शुक्रवार देर रात अर्रा-फत्तेपुर रोड पर शातिर लुटेरों से मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में एक गोली के बाइक पर पीछे बैठे लुटेरे के दाहिने पैर में लगी। साथी बाइक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने घायल बदमाश को कांशीराम ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। एसपी साउथ रवीना त्यागी ने बताया कि थाना प्रभारी समर बहादुर सिंह फोर्स के साथ अर्रा-फत्तेपुर गांव रोड पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। फत्तेपुर गांव की ओर से आ रह दो बाइक सवारों को सिपाहियों ने रोकने का प्रयास किया। इस पर दोनों बाइक मोड़कर भागने लगे। पुलिस के पीछा करने पर बाइक में पीछे बैठे बदमाश ने तमंचे से तीन-चार फायर झोंक दिए। जवाब में पुलिस की फायरिंग में एक बदमाश के दाहिने पैर में जा लगी। बाइक के अनियंत्रित होने से दोनों गिर गए।

इस पर बाइक चला रहा बदमाश भाग निकला। एसपी साउथ ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश रायपुरवा निवासी राहुल उर्फ बिटान है। उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया हुआ है। राहुल सक्रिय लुटेरों की लिस्ट में शामिल है। चमनगंज में कारोबारी की हत्या कर लूट में वह जेल जा चुका है। पेशी से फरार होने समेत कई थानों में 17 मामले दर्ज हैं। अनवरगंज से गैंगस्टर की कार्रवाई हो चुकी है। उसका फरार साथी लक्ष्मीपुरवा निवासी शेरा उर्फ शेखू है। वह शातिर लुटेरा है।