{"_id":"606409f87fe0f9772959054e","slug":"one-killed-in-land-dispute-in-farrukhabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: जमीन के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, पुत्र-पत्नी घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फर्रुखाबाद: जमीन के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, पुत्र-पत्नी घायल
Wed, 31 Mar 2021 11:09 AM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 31 Mar 2021 11:09 AM IST
विज्ञापन
बिलखती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद जिले में जमीन के विवाद में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। कायमगंज कोतवाली के गांव मोती नगला निवासी सर्वेश (50) का पड़ोसियों से जमीन को लेकर मुकदमा चल रहा था। बुधवार सुबह करीब सात बजे दोनों पक्षों में विवाद हो गया।
पहले मारपीट हुई फिर पत्थरबाजी होने लगी। इसी दौरान दूसरे पक्ष ने फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली सर्वेश को जा लगी, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सर्वेश की पत्नी रामदुलारी उर्फ गुड्डो देवी और पुत्र जीत सिंह ईंट-पत्थर लगने से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल भिजवाया। परिजनों ने पांच के खिलाफ तहरीर दे दी है। घटना के बाद आरोपी गांव से फरार हो गए। तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।