फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मरीज काेई भी हाे तीन खुराक दवा के साथ एक इंजेक्शन अाैर मिल जाएगी यह लाइलाज बीमारी

Thu, 08 Feb 2018 09:47 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 08 Feb 2018 09:47 AM IST
विज्ञापन
one injection and 10 rupees gives aids
झाेलाछाप डाॅक्टर राजेश
यूपी के उन्नाव में एक अनाेखा मामला सामने अाया है। यहां एचआईवी मामले में एक झोलाछाप काे गिरफ्तार क‌िया गया है। मरीज काेई भी हाे अाैर बीमारी कैसी भी हाे सभी के ल‌िए तीन खुराक दवा और एक इंजेक्शन जरूरी था। इसी इंजेक्शन ने पता नहीं क‌ितनाें काे एड्स जैसी लाइलाज बीमारी का श‌िकार बना द‌िया। 
one injection and 10 rupees gives aids
डेमो पिक
एक ही सिरिंज के बार-बार इस्तेमाल से लोगों के एचआईवी से पीड़ित होने के मामले में दोषी बताए जा रहे झोलाछाप राजेश को पुलिस ने बुधवार सुबह उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। बांगरमऊ के शिवबख्शखेड़ा निवासी राजेश कस्बे के स्टेशन रोड पर दस रुपये में इलाज करता था। दस रुपये के बदले वह मरीजों को तीन खुराक दवा के साथ एक इंजेक्शन भी लगाता था।

 
one injection and 10 rupees gives aids
डेमो पिक
बड़ी संख्या में बच्चों और बड़ों में एचआईवी की पुष्टि होने के बाद लोग झोलाछाप राजेश के बारे में खुलकर बोल रहे हैं। दो साल के भीतर बांगरमऊ में एचआईवी के 76 केस सामने आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप है। क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि बांगरमऊ के स्टेशन रोड और पलिया गांव में छप्पर के नीचे दुकान लगाकर लोगों का दस रुपये में इलाज करने वाले राजेश ने अधिकतर लोगों को एचआईवी का शिकार बना दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
one injection and 10 rupees gives aids
डेमो पिक
शासन स्तर तक मामला पहुंचने के बाद बांगरमऊ पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के छह दिन बाद बुधवार सुबह करीब 3 बजे झोलाछाप राजेश को उसके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे बांगरमऊ कोतवाली के बजाए माखी थाने में रखा है। बांगरमऊ कोतवाल अरुण प्रताप सिंह ने बुधवार देर शाम गिरफ्तारी की पुष्टि की। राजेश ने बताया कि पहले वह बांगरमऊ कस्बे में एक डाक्टर के पास सहायक का काम करता था।

 
विज्ञापन
one injection and 10 rupees gives aids
डेमो पिक
तीन साल तक उसने डाक्टर के साथ काम किया। इस दौरान उसे अधिकतर दवाओं की जानकारी हो गई। इसके बाद स्टेशन रोड पर अपना दवाखाना खोल लिया। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि राजेश प्रत्येक मरीज से दस रुपये लेता था। दस रुपये के बदले वह तीन खुराक दवा देता था। साथ ही सभी मरीजों को एक इंजेक्शन भी लगाता था। दस रुपये में इलाज होने से उसके दवाखाने पर हर समय भीड़ रहती थी।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed