{"_id":"3f3f2c7a5a85c7cfa5d06ddc807d9a0d","slug":"old-house-down-mischief-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला का मकान गिराया, उत्पात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला का मकान गिराया, उत्पात
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Mon, 04 Jan 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
सुजातगंज में आर्थिक रूप से कमजोर महिला के मकान को तोड़ने के मामले में जेल से निकले युवकों ने रविवार को जमकर उत्पात मचाया। इसका करीब चार सैकड़ा से अधिक लोगों ने विरोध किया तो उत्पाती भ्ााग खड़े हुए।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 40 साल से अधिक समय से देवी नाम की महिला लोगों के घरों में काम करके बच्चों का पेट पालती है। लोगों ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले परवेज, जावेद और इरशाद आदि ने अधिकारियों से मिलीभगत कर महिला का मकान तोड़ दिया। इस पर मुहल्ले को लोगों ने चंदा करके उसके मकान की मरम्मत कराई।
विज्ञापन
महिला को फिर धमकाने की जानकारी पर एकजुट हुए मुहल्ले को लोग विरोध करने लगे। यहां पहुंचे सपा नेता मो. हसन रूमी ने घटना का विरोध कर एडीएम सिटी अविनाश सिंह से हस्तक्षेप करने की मांग की। एडीएम पीड़ित महिला के साथ पांच लोगों को बुलाया है।
विज्ञापन
सुजातगंज में गिरी दीवार
कानपुर। सुजातगंज में शाजिद के चौथी मंजिल में रविवार शाम दीवार बनाते समय ढह गई। इसकी ईट पड़ोस की जमीला और वाजिद के टीन शेड पर आ गिरी। हादसे में टीन जमीन पर आ गिरी।
जमीला ने बताया कि घर में 8 सदस्य है, गनीमत रही की इस दौरान हम लोग बाहर थे। हमारी टीन क्षतिग्रस्त हो गई है। बताया कि मिस्त्री दीवार पर डोगा डाल रहा था। तभी उसका शरीर दीवार से टकरा गया। इससे दीवार नीचे आ गिरी। बताया कि नुकसान की भरपाई की आपसी बात चल रही है।