{"_id":"58078d754f1c1b726b704656","slug":"neighbor-kidnapped-teenage-girl-from-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने रची किशोरी को किडनैप करने की साजिश, दो सगे भाईयों ने प्लान को दिया अंजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने रची किशोरी को किडनैप करने की साजिश, दो सगे भाईयों ने प्लान को दिया अंजाम
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 19 Oct 2016 08:44 PM IST
विज्ञापन
डेमो
फरीदाबाद से अपहृत कर लाई गई नाबालिग को पुलिस ने कस्बे के चांदथोक से बरामद कर लिया है। मामले में दो सगे भाइयों समेत एक महिला को गिरफ्तार किया गया है।
बीती रात हरियाणा के फरीदाबाद शहर के एसजीएम नगर थाने के एसआई वली मोहम्मद ने अपनी टीम के साथ कस्बे के चांदथोक में स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापा मारा। 13 अक्तूबर को फरीदाबाद से अपहृत की गई 14 वर्षीय बालिका को बरामद किया। पुलिस ने बालिका को अपहृत करने वाली कस्बे की चांदथोक निवासी महिला रानी तथा फुल्लू कुशवाहा व उसके भाई को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल लोकेशन से ये सफलता प्राप्त की है। एसआई वली मोहम्मद ने बताया कि उप्र के बलिया निवासी विनोद प्रताप परिवार सहित फरीदाबाद में रहकर मजदूरी कर रहा था। बीते 13 अक्तूबर को उसकी पुत्री को पड़ोस में रहने वाली महिला रानी, फुल्लू कुशवाहा व उसके भाई ने अपहृत कर लिया। मोबाइल नंबरों को ट्रेस करने पर इनकी लोकेशन हमीरपुर जनपद के सुमेरपुर में मिल रही थी। इसी के आधार पर टीम बनाकर छापेमारी की गई और अपहृत बालिका को बरामद किया गया। इस दौरान अपहृत बालिका के पिता भी मौजूद रहे। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर हरियाणा ले गई है।