फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   nandlal kidnaping case

नंद लाल और सांगा के कॉल रिकार्ड खंगालेगी पुलिस

Thu, 25 Dec 2014 03:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Thu, 25 Dec 2014 03:27 AM IST
विज्ञापन
nandlal kidnaping case
कांग्रेस ग्रामीण इकाई के अध्यक्ष अभिजीत सिंह सांगा के खिलाफ दर्ज हुए दवा व्यापारी नंद लाल के अपहरण मामले में पुलिस कॉल रिकॉर्ड खंगालेगी। पुलिस सांगा और पश्चिम बंगाल के दवा व्यापारी नंद लाल के मोबाइल नंबर के डिटेल निकालेगी।
विज्ञापन


सर्विलांस विशेषज्ञ से भी राय ली जाएगी। डीजीपी के आदेश पर मंगलवार को बिठूर थाने में कांग्रेस नेता अभिजीत सिंह सांगा के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। पश्चिम बंगाल के दवा कारोबारी नंद लाल शर्मा की पत्नी मोनिका ने पति के अपहरण का शक सांगा पर जताया है।
विज्ञापन


मोनिका के मुताबिक पति ने पैतृक गांव बिठूर का मुहम्मदपुर (गौरमपुरवा) की जमीन कांग्रेसी नेता अभिजीत सिंह सांगा को करीब 11 लाख रुपये में बेची थी। नंद लाल बीती पांच जुलाई कांग्रेसी नेता से बकाया 3.61 लाख रुपये लेने आए थे, तभी से लापता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर कांग्रेसी नेता अभिजीत सिंह सांगा अपने बयान में पूरा भुगतान कर देने का दावा करते हुए अपहरण के आरोप को झूठा बता रहे हैं। थानाध्यक्ष संतोष कुमार त्रिपाठी का कहना है कि कंपनी से मोबाइल की कॉल रिकार्ड अधिकतम आठ महीने की निकल पाती है।


जुलाई में कानपुर आने की बात कही गई है। ऐसे में माना जा रहा है कि यदि नंद लाल शर्मा कानपुर आए होंगे तो उनकी सांगा से बात जरूर हुई होगी। इसके इतर शक में आए मोबाइल नंबरों को सर्विलांस में भी लगाने की तैयारी है।

पुलिस इस बिंदु को भी ध्यान में रखकर जांच कर रही है कि नंद लाल से बातचीत किसी दूसरे मोबाइल या डॉट फोन का इस्तेमाल भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed