फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   mysterious death of prisoner guard of central jail

सेंट्रल जेल के बंदी रक्षक की संदिग्ध हालात में मौत

Fri, 04 Nov 2016 11:49 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 04 Nov 2016 11:49 AM IST
विज्ञापन
mysterious death of prisoner guard of central jail
डेमो
फर्रुखाबाद सेंट्रल जेल में तैनात एक बंदी रक्षक का शव संदिग्ध परिस्थिति में शुक्रवार सवेरे शमसाबाद के रजलामई इलाके में पड़ा मिला। शव को देखकर घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। बाद में किसी ने पुलिस को इत्तला किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर जेलर व मृतक के परिजनों को बुलवाया। बाद में शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन


मृतक की पहचान बरेली जिले के नंगला भवरिया निवासी हरिओंम मिश्रा पुत्र रामअवतार मिश्रा के रूप में हुई जो फर्रुखाबाद में सेंट्रल जेल में बंदी रक्षक पद पर तैनात थे। परिवार में पत्नी सुष्मा समेत दो बेटे विजित मिश्रा, प्रांजुल मिश्रा, व दो बेटी प्रियंका मिश्रा व अर्चना मिश्रा हैं। बड़ी बेटी प्रियंका की शादी हो चुकी है। 
विज्ञापन



 

 

पिता की मौत पर परिवार में कोहराम

mysterious death of prisoner guard of central jail
घटना स्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी व ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार तड़के हरिओंम मिश्रा का शव शमसाबाद के रजलामई इलाके में पड़ा मिला। शव की पहचान होने के बाद पुलिस ने मौके पर परिजनों व जेलर को बुलाया। पिता की मौत की खबर सुन बड़ा बेटा विजित मिश्रा व छोटी बेटी अर्चना घटनास्थल पर पहुंचे। 

पत्नी सुष्मा की गैरमौजूदगी पर पुलिस ने सवाल किया तो विजित ने बताया वह भैया दूज पर मामा के घर गई हैं। उधर, जेलर सुमित कुमार भी मौके पर पहुंचे। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed