फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   murdered and open after 10 days

वृद्ध का कत्ल, 10 दिन बाद पता चला

Tue, 16 Feb 2016 02:26 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो
अमर उजाला, ब्यूरो Updated Tue, 16 Feb 2016 02:26 AM IST
विज्ञापन
murdered and open after 10 days
चकेरी में धारदार हथियार से वृद्ध की हत्या कर दी गई। वारदात के बाद हत्यारा कमरे में ताला लगाकर भाग निकला। दस दिन बाद पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो हत्या का पता चला।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार धारदार हथियार से सिर, गर्दन और चेहरे पर वार किया गया है। पुलिस हत्या में किसी परिचित के ही होने का शक जता रही है।  
विज्ञापन


कृष्णा नगर क्रॉसिंग के पास रहने वाले लालचंद सिंह बीमा एजेंट हैं। इनके यहां श्यामलाल (60) नौकरी करने के साथ ही पड़ोस वाले प्लाट पर बने कमरे में रहता था। लालचंद्र दस दिनों से गांव में हैं। सोमवार को पड़ोसी मुरारी ने लालचंद्र के कहने पर श्यामलाल को खोजा तो उसके कमरे का ताला बंद मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंदर से दुर्गंध आने पर मुरारी ने खिड़की से झांका तो अंदर श्यामलाल का रक्तरंजित शव पड़ा था। मुरारी की सूचना पर एसपी पूर्वी सोमेन वर्मा, चकेरी इंस्पेक्टर, फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे। कमरे का सामान बिखरा होने के साथ ही बीस  के चार नोट भी बिखरे मिले। पुलिस को शक है कि लूटपाट के बाद हत्या की गई होगी।

इलाकाई लोगों ने बताया कि तीस सालों से श्यामलाल इलाके में रह रहा था। उसके घर वालों को कभी देखा नहीं गया। कमरे में दो पासबुक भी पड़ी मिली। एक पासबुक में किसी के साथ ज्वाइंट एकाउंट होने की बात सामने आई है। पुलिस ज्वाइंट एकाउंट वाले युवक और एक माह पूर्व साथ में रहने वाले का पता लगा रही है। चकेरी इंस्पेक्टर एके सिंह ने बताया कि हत्या की जांच की जा रही है। परिजनों का पता लगाने के लिए फतेहपुर और सरसौल दो टीमें भेज दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed