फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   murder of farmer in Etawah

इटावा: धारदार हथियार से किसान की हत्या, सिर व कंधे पर मिले निशानों ने खड़े किए कई सवाल

Tue, 12 Feb 2019 04:34 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 12 Feb 2019 04:34 PM IST
विज्ञापन
murder of farmer in Etawah
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस
यूपी के इटावा जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां सैफई के लछबाई गांव में धारदार हथियार से किसान की हत्या कर दी गयी। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लछबाई गांव में किसान रामकिशोर (55) पुत्र गोरेलाल की सोमवार रात को हत्या कर दी गयी। वह गांव के भूरे मास्टर के खेत पर लगे नलकूप पर रहता था। मंगलवार सुबह शौच के लिए जा रहे गांव के लोगों की नजर उनपर पड़ी। 
विज्ञापन

murder of farmer in Etawah
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस
ग्रामीणों ने ही पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। भूरे मास्टर ने बताया कि रामकिशोर के दो लड़कियां फिरोजाबाद औऱ एक बेटा पंजाब में रहता है।

रामकिशोर भूरे मास्टर की खेती पर देखभाल करता था। हालांकि अभी तक रामकिशोर से किसी की रंजिश की जानकारी पुलिस को नहीं मिली है। रामकिशोर के सर व कंधे पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेद दिया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed