फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   murder of a woman in unnao

उन्नाव: चाकू से हमला कर एनआरआई की पत्नी की हत्या, बचाने में वृद्ध मां को भी किया लहूलुहान

Fri, 08 Jan 2021 12:33 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 08 Jan 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
murder of a woman in unnao
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव जिले के हसनगंज में एक युवक ने घर में सो रही अप्रवासीय भारतीय की पत्नी को चाकू से हमलाकर कर लहूलुहान कर दिया। बचाने पहुंची महिला की बुजुर्ग मां को भी चाकू मारकर घायल कर दिया। बेटी ने पड़ोसियों की मदद से मां और नानी को सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन


दोनों को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहां महिला की मौत हो गई। एएसपी ने घटनास्थल पहुंचकर जांच की। पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ हत्या व हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की है। एएसपी ने खुलासे के लिए स्वॉट व पुलिस की तीन टीमें बनाई हैं।
विज्ञापन


लालपुर गांव निवासी बाबूलाल मसकट (ओमान) में नौकरी करता है। उसके दो बेटे सचिन व जतिन हिमाचल प्रदेश में रहकर एक प्राइवेट फैक्टरी में नौकरी करता है। घर पर पत्नी रामदुलारी (40) और बेटी रोली (15) थीं। बुधवार दोपहर दो बजे अजगैन के विक्रमखेड़ा गांव निवासी मां जुगुनदेई (58) बेटी रामदुलारी के यहां आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात आठ बजे खाना खाने के बाद राम दुलारी मां जुगुनदेई के साथ जमीन पर पुआल बिछाकर लेट गई। बेटी रोली दूसरे कमरे में सोने चली गई। रात 10:30 बजे एक 20 वर्षीय युवक चाकू लेकर घर में घुसा और रामदुलारी पर हमला कर दिया। सिर, गर्दन व हाथ में चाकू लगने से लहूलुहान रामदुलारी बेहोश हो गई।

बचाने की कोशिश पर जुगुनदेई को भी कई चाकू मार दिए। वह भी शोर मचाते हुए दौड़ी और बेहोश हो गई। दूसरे कमरे में सो रही रोली के बाहर निकलते ही आरोपी छत के रास्ते पड़ोसी की छत में कूदकर भाग गया। रोली ने मां व नानी को पड़ोसियों की मदद से सीएचसी पहुंचाया।

दोनों की हालत गंभीर देख लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्रामा सेंटर में रामदुलारी की मौत हो गई। जुगुनदेई की हालत में कुछ सुधार होने पर परिजनों ने एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। मौके पर पहुंचे एएसपी वीके पांडेय ने मुआयना किया और मृतका की बेटी रोली से पूछताछ की। एएसपी ने छत पर जाकर भी जांच की।

नहीं मिला कोई सुराग 
एएसपी ने सुराग तलाशने के लिए फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल से छत तक कई निशान सुरक्षित किए। खोजी कुत्ता मृतका पर हुए हमले के स्थान को सूंघने के बाद घर के बाहर खड़ंजे से होकर डेढ़ सौ मीटर दूर तक गया और फिर लौट आया। खोजी कुत्ते से पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका।

सर्विलांस पर टिकी नजर
एएसपी ने बताया कि घटना में किसी नजदीकी का हाथ है। मृतका व उसकी बेटी रोली के दो मोबाइल कब्जे में लिए गए हैं। सर्विलांस की मदद से कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। घटना के समय पड़ोसी जग रहे थे। घर के दरवाजे बंद होने से आशंका है कि या तो हमलावर छत के रास्ते घर में दाखिल हुआ या फिर वह पहले से ही घर में मौजूद था। उसके हमले की मंशा जांच के बाद सामने आएगी। मृतका की बेटी ने रात 8 बजे किसी रिश्तेदार से बातचीत की थी।

घर पर पुलिस तैनात की
कोतवाल मुकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि एहतियात के तौर पर चार महिला सिपाही समेत छह पुलिस कर्मियों को मृतका के घर में तैनात किया गया है। मृतका के पति व बेटों को घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस हमलावर को सामने लाने की कोशिश में जुटी है।

गांव से जाने वालों पर नजर 
पुलिस इस बात का भी पता लगा रही है कि लालपुर या आसपास के गांव में कोई ऐसा व्यक्ति तो नहीं है जो अचानक कहीं चला गया हो या उसकी गतिविधि संदिग्ध हो। पुलिस को शक है कि वारदात को अंजाम देने वाला गांव या आसपास का ही है। वह परिवार और उनके सदस्यों से वाकिफ भी है। घर के बारे में भी पूरी जानकारी रखता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed