{"_id":"590993e74f1c1b740144131f","slug":"murder-in-unnao","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ड्राइवर का बेरहमी कत्ल कर दो लाख का माल लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक ड्राइवर का बेरहमी कत्ल कर दो लाख का माल लूटा
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 03 May 2017 04:37 PM IST
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो और रोते बिलखते परिजन
यूपी के उन्नाव में ट्रक चालक की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया। पुलिस को उसके साथी पर ही हत्या का शक है। ट्रक से सारा माल भी लूट लिया गया जिसकी कीमत 2 लाख के ऊपर बताई जा रही है।
उन्नाव कोतवाली के नया खेड़ा का रहने वाला राजेश (35) पेशे से ट्रक चालक था। परिजनोंं ने बताया कि 12 दिन पहले लखनऊ जाने की बात कह कर ट्रक लेकर निकले थे। एक बार फोन से बात हुई तो जल्दी आने की बात कहीं। राजेश ट्रक में स्ट्रोन डस्ट को अलग- अलग शहरों में बेचने का काम करता था। देररात लखनऊ से लौटते समय रास्ते में उसकी हत्या कर ट्रक से माल लूटकर बदमाश फरार हो गए। बुधवार सुबह उन्नाव रोड पर उसका शव पड़ा मिला। चालक के साथ दो क्लीनर हमेशा ट्रक पर रहते थे। एक क्लीनर को पुलिस ने हिरासत मेंं लेकर पूछताछ शुरू कर दी है जबकि दूसरा रामलखन नाम का क्लीनर फरार चल रहा है। पुलिस हर बिंदु पर छानबीन कर हत्या के इस मामले की परत तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।