{"_id":"f3c18a92a8af7a01b6e094f82686ccb7","slug":"murder-accused-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटे भाई की हत्या का आरोपी पकड़ा गया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छोटे भाई की हत्या का आरोपी पकड़ा गया
ब्यूरो अमर उजाला कानपुर देहात
Updated Wed, 17 Dec 2014 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूरा थाना क्षेत्र के अपौना गांव में बीते रविवार की देर शाम बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
वारदात के बड़ा भाई अपनी पत्नी को लेकर गांव से फरार हो गया था इधर, मंगलवार को रूरा पुलिस ने घेरा बंदी करके हत्याकांड के मुख्य आरोपी को चौराहे से धर दबोचा है।
इस कांड में अन्य तीन लोग फरार हैं, जिनकी तलाश के लिए पुलिस दबिश दे रही है। क्षेत्र के अपौना गांव में बीते रविवार को शकरकंद के विवाद में अनिल वर्मा की हत्याकर दी गई थी।
विज्ञापन
इस मामले में बड़े भाई देवीचरन वर्मा, देवी प्रसाद समेत देवीचरन के साले महेश व प्रमेश की तलाश में रूरा पुलिस लगी थी। पुलिस ने हत्यारोपियों की तलाश में पिछले 48 घंटे से हत्यापियों की ससुराल, घर व नाते-रिश्तेदारी में खाक छान रही थी।
विज्ञापन
हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए रूरा पुलिस पर दबाव भी बन रहा था। रूरा पुलिस ने सूचना के आधार पर मुख्य आरोपी देवीचरन को गहलौं तिराहे से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने कड़ी सुरक्षा में मुख्य आरोपी को जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना के मुख्य आरोपी देवी चरन को पकड़ लिया गया है।
हत्या में प्रयुक्त एक नली बंदूक व तीन कारतूस बरामद किए गए हैं। देवीचरन भागने की फिराक में था।