{"_id":"580f57a84f1c1bcc75bc3072","slug":"mobster-babuli-increased-terror-entered-house-family-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैत बबुली कोल ने ढाया सितम, गांव में घुसकर फायरिंग-मारपीट, कई ग्रामीण घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डकैत बबुली कोल ने ढाया सितम, गांव में घुसकर फायरिंग-मारपीट, कई ग्रामीण घायल
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 25 Oct 2016 06:34 PM IST
विज्ञापन
घायल सीएची में भर्ती, छह डकैतों पर रिपोर्ट दर्ज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानिकपुर चित्रकूट में पांच लाख के इनामी डकैत बबुली कोल गैंग का आतंक बढ़ गया है। गैंग के सदस्यों ने सोमवार रात एक पूर्व प्रधान के घर में घुसकर पूरे परिवार को बेरहमी से पीटा। पूरे गांव में ताबड़तोड़ फायरिंग कर लोगों को डराया-धमकाया। जानकारी होने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
सोमवार देर रात जब मारकुंडी थानाक्षेत्र के करौंहा के ग्रामीण गहरी नींद में सो रहे थे तभी आधा दर्जन डाकू बबुली कोल के साथ आ धमके। पूर्व प्रधान श्यामलाल की पत्नी श्यामकली ने बताया कि डाकू देर रात को दरवाजा खुलवा रहे थे। मना करने पर घर में आग लगाने और दरवाजा तोड़ने की धमकी देकर लगातार दरवाजे पर असलहों की बट से प्रहार किए। डरते हुए दरवाजा खोला तो डाकू अंदर आ गए और पुलिस मुखबिरी करने के आरोप में लाठियों से पीटना शुरु कर दिया। वहीं सो रही देवरानी राजमुनि (35) पत्नी गप्पू और उसकी पुत्री गौरा देवी (12) को भी डाकूओें ने उठाकर असलहों की बट से पीटा। गौरा ने विरोध कर चिल्लाना चाहा तो एक डाकू ने रायफल से फायर झोंक दिया लेकिन गोली उसके पैरों के पास से निकलकर दीवार पर जा टकराई। दो घंटे तक डाकुओं का कहर इसी घर में जारी रहा। थानाध्यक्ष वीरेंद्र त्रिपाठी मय फोर्स गांव पहुंचे और घायलों को सीएचसी मानिकपुर में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूर्व प्रधान की पत्नी की तहरीर पर डाकू बबुली, लवलेश, चौधरी व रजुउआ समेत आधा दर्जन पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस मामले में एसपी दिनेश पाल सिंह ने बताया कि पूर्व प्रधान श्यामलाल वर्तमान प्रधान तुलसी से पानी बंटवारे को लेकर विवाद में जेल में बंद है। इसी प्रकार उसका पुत्र बेटा डाकू बबुली कोल गैंग का सदस्य है। उस पर आधा दर्जन मामले दर्ज हैं और वह पांच हजार का इनामी है। उसे पुलिस ने सितंबर माह में पकड़कर जेल भेजा है। फिलहाल इस मारपीट के पीछे डाकु गैंग ने दहशत फैलाने के लिए घटना को अंजाम दिया है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों की हर संभव मदद की जाएगी।