फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   misdeed with Woman for five days by taking hostage

औरैया: बंधक बनाकर पांच दिन तक महिला से दुष्कर्म, कोर्ट के आदेश पर नौ महीने बाद दर्ज हुई रिपोर्ट

Sat, 21 Nov 2020 08:16 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, औरैया
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 21 Nov 2020 08:16 PM IST
विज्ञापन
misdeed with Woman for five days by taking hostage
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
औरैया जिले में बिधूना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को तीन लोगों ने बंधक बनाकर पांच दिन तक दुष्कर्म किया। महिला किसी तरह आरोपियों की चंगुल से छूटकर घर आई। परिजनों के साथ रिपोर्ट लिखाने गई तो पुलिस ने भगा दिया।
विज्ञापन


महिला ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। कोर्ट के आदेश पर अब नौ महीने बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। गांव निवासी महिला ने शनिवार को न्यायालय के आदेश पर कुदरकोट निवासी मान सिंह व अशोक कुमार पुत्र  बाबूराम व कुलदीप पुत्र रामनरेश के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन


पीड़ित महिला ने बताया कि 25 जनवरी को वह गांव से कुदरकोट भाई के यहां जा रही। रास्ते में एक सुनसान स्थान पर तीनों आरोपियों ने जबरन गाड़ी में डाल लिया। एक व्यक्ति मुंह बांधे पहले से हाथ में तमंचा लिए बैठा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह लोग उसे इटावा की तरफ ले गये और बीहड़ में सुनसान जगह में बने एक कमरे में बंधक बनाकर रखा। वहां बारी-बारी से पांच दिन तक दुष्कर्म किया। बाद में मौका पाकर वह भाग निकली और बिधूना-इटावा मार्ग पर आकर बस वाले को पूरी बात बताई।


30 जनवरी को परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची तो पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी और उसे भगा दिया। इसके बाद उसने कोर्ट की शरण ली। कोतवाली बिधूना में कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दोषी लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed