फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   misdeed with woman by pretending to be married, report against accused

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज, एक लाख रुपये मांगते महिला का वीडियो भी वायरल

Sat, 12 Oct 2019 04:17 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 12 Oct 2019 04:17 PM IST
विज्ञापन
misdeed with woman by pretending to be married, report against accused
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
कानपुर के कल्याणपुर निवासी एक युवक ने शादी का झांसा देकर फतेहपुर निवासी महिला का शारीरिक शोषण किया। महिला ने आरोपी के खिलाफ स्वरूपनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं शुक्रवार को महिला का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह युवक के परिजनों से एक लाख रुपये देने पर मामला रफा-दफा करने की बात कह रही है।
विज्ञापन


फतेहपुर निवासी महिला ने बताया कि पांच माह पहले उसने पति को हैलट में भर्ती कराया था। यहां उसकी मुलाकात कल्याणपुर निवासी युवक से हुई थी। खुद को हैलट का लैब टेक्नीशियन बताने वाले युवक ने पति के इलाज में मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि कुछ दिन बाद युवक उसे हैलट में एक निर्माणाधीन स्थान पर ले गया और दुष्कर्म किया। इसके बाद शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करने लगा। एक दिन युवक से बातचीत करते पति ने देख लिया। इसके बाद मारपीट कर घर से निकाल दिया।

चार दिन पहले युवक से बातचीत की तो उसने शादी की बात कहकर फतेहपुर से शहर बुलाया। इसके बाद शादी से मुकर गया। थाना प्रभारी सतीश साहू ने बताया कि महिला की रिपोर्ट दर्ज कर युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed