{"_id":"5e70eed88ebc3ea508132693","slug":"misdeed-with-teenager-thrown-on-roadside-after-condition-worsens-in-kannauj","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: किशोरी से दुष्कर्म, हालत बिगड़ने पर सड़क किनारे फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कन्नौज: किशोरी से दुष्कर्म, हालत बिगड़ने पर सड़क किनारे फेंका
Tue, 17 Mar 2020 09:10 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 17 Mar 2020 09:10 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : गूगल
कन्नौज जिले में तमंचे से धमकाकर किशोरी के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। हालत बिगड़ने पर बेहोशी की हालत में सड़क किनारे फेंक दिया। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री 15 मार्च की सुबह अपने दरवाजे पर खड़ी थी। बछज्जापुर निवासी अतीक खां पुत्र रईश खां तमंचा लेकर आया। उसने पुत्री को ले जाकर दुष्कर्म किया।
बेहोश होने के बाद आरोपी गांव की सड़क किनारे फेंक कर भाग गया। आरोपी के घर शिकायत करने पर भाई लहीक, रईश पुत्र भज्जा, हसरुन निशा पत्नी रईश, तहरुन पुत्री रईश खां व नंदपुर निवासी लालू पुत्र मुनीर गालीगलौज करने लगे।
विज्ञापन
विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। कोतवाल टीपी वर्मा ने बताया कि जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।