फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   misdeed with seven-year-old in kannauj

कन्नौज: सात साल की दिव्यांग से युवक ने किया दुष्कर्म, पीड़िता के पिता ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार

Thu, 29 Oct 2020 06:25 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 29 Oct 2020 06:25 PM IST
विज्ञापन
misdeed with seven-year-old in kannauj
सांकेतिक तस्वीर
कन्नौज जिले के सौरिख में इलाके के एक गांव में रहने वाले युवक ने मोहल्ले की सात साल की दिव्यांग को झाड़ियों में ले जाकर दुष्कर्म किया। खून से लथपथ मासूम घर पहुंची तो परिजनों को वारदात की जानकारी हुई।
विज्ञापन


परिजन मासूम को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने थाने में प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर वर्मा को बताया कि गांव का एक युवक गुरुवार सुबह उनकी दिव्यांग बेटी को बहला-फुसलाकर हाईवे के किनारे झाड़ियों में ले गया।
विज्ञापन


यहां उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद भाग गया। खून से लथपथ बेटी घर पहुंची तो वारदात का पता चला। प्रभारी निरीक्षक ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। सकरावा चौकी पुलिस ने आरोपी युवक के पिता को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह पूछताछ कर रही है। जानकारी पर सीओ शिव कुमार थापा मौके पर पहुंचे। उन्होंने मासूम से वारदात की जानकारी ली। घटनास्थल का निरीक्षण किया। मासूम के पिता ने बताया कि अभी तक पुलिस ने बेटी को मेडिकल परीक्षण के लिए नहीं भेजा है। न ही मामले की रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed