फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   misdeed with girl in banda uttar pradesh

किशोरी को अगवा कर बारी-बारी से किया दुष्कर्म, फिर मांग में भरा सिंदूर, महिला समेत तीन पर रिपोर्ट

Tue, 23 Jul 2019 05:43 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, बांदा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 23 Jul 2019 05:43 PM IST
विज्ञापन
misdeed with girl in banda uttar pradesh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

यूपी में बांदा के तिंदवारी में अनुसूचित जाति की किशोरी को बाइक पर घर के दरवाजे से उठाकर ले जाने के बाद 51 दिन तक शारीरिक शोषण के मामले में एक महिला समेत तीन लोगों के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई है।

विज्ञापन

 
तिंदवारी थाना क्षेत्र के गांव की किशोरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 29 मई की रात करीब साढ़े 8 बजे वह घर के दरवाजे पर खड़ी थी तभी बाइक पर सवार दो अज्ञात लोगों ने उसका मुंह दबाकर बाइक पर बैठा लिया और बेहोश कर दिया। उसे हमीरपुर के इचौली (रागौल) ले गए। वहां उसे होश आया।

विज्ञापन

आरोप लगाया कि तेरहीमाफी गांव निवासी युवक और एक अज्ञात व्यक्ति उसे लुधियाना (पंजाब) ले गए। वहां उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। उसे अगवा करने वाले युवक की बहन ने वहां जबरदस्ती उसकी मांग में सिंदूर भरा। जान से मारने की धमकी दी। इसी बीच 18 जुलाई को किशोरी के परिजन लुधियाना पहुंच गए और किशोरी को अपने साथ ले आए।

इंस्पेक्टर ने बताया कि राम लखन पुत्र रामदीन (तेरहीमाफी) और बहन कलावती उर्फ कल्ली तथा एक अज्ञात के विरुद्ध धारा 354 क, 363, 365, 506, एससी/एसटी एक्ट और पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। उनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed