फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mangal bharan shubh kaju ... Jai Jai Raju

मंगल भरण करन शुभ काजू...जै जै राजू

Sat, 31 Oct 2015 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Sat, 31 Oct 2015 02:26 AM IST
विज्ञापन
Mangal bharan shubh kaju ... Jai Jai Raju
चकेरी में कृष्णा नगर गेट के पास शुक्रवार सुबह वृद्धा को लूटकर भाग रहे बदमाश ने वैन चालक राजू को गोली मार दी। वारदात कर भाग रहे बदमाशों में से एक को राजू ने दबोच लिया था। गोली लगते ही वह गिर गया और बदमाश भाग निकले। राजू एक निजी अस्पताल में भर्ती है। उसकी हालत नाजुक बताई गई है। मामले की रिपोर्ट चकेरी थाने में दर्ज कराई गई है, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन


चकेरी के जीवन गार्डन कृष्णा नगर में रहने वाली अलका राठौर शुक्रवार सुबह करीब सवा पांच बजे मॉर्निंग वॉक के लिए शहीद मेजर मनोज तलवार पार्क जा रहीं थीं। जीटी रोड पहुंचते ही चार नकाबपोश बदमाश उनके पीछे लग गए। इनको देख अलका तेजी से पार्क की ओर बढ़ने लगीं। बदमाशों ने उन्हें कृष्णा नगर गेट के पास घेर लिया।
विज्ञापन


एक बदमाश ने उनको लात मार कर सड़क पर गिरा दिया। इसके बाद बदमाशों ने उन्हें पीटा और तमंचा सटाकर चेन, कंगन लूटकर भागने लगे। एक बदमाश की नजर अलका के पर्स पर पड़ी तो वह रुककर पर्स उठाने लगा। इसी बीच वहां कुत्ता टहला रहे डिफेंस कालोनी गांधी ग्राम निवासी वैन चालक करन सिंह उर्फ राजू ने बदमाश को दबोच लिया। खुद को फंसता देख बदमाश ने राजू के गले में तमंचा गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सभी बदमाश भाग निकले। खून से लथपथ राजू किसी तरह सौ कदम दूर स्थित घर के पास  पहुंचा। उसके शोर मचाने पर भाई रूपेश, सुदेश और आसपास के लोग बाहर आए और उसे टाटमिल चौराहा स्थित कृष्णा हॉस्पिटल ले गए। उधर, वारदात के करीब आधा घंटा बाद चकेरी इंस्पेक्टर राजीव द्विवेदी फोर्स के साथ पहुंचे और छानबीन की। अलका से भी पूछताछ की। इंस्पेक्टर के मुताबिक गोली लगने से राजू के जबड़े की हड्डी टूट गई है।


राजू के छोटे भाई सुदेश की तरफ से लूट और हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज हुई है। वारदात में कृष्णा नगर हरिजन बस्ती के कुछ लोगों का नाम सामने आया है। इनके घरों में दबिश दी गई, लेकिन सभी फरार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed