फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   lovers not thought it will execute

जब इश्क हुआ तो सोचा न था अंजाम ये होगा

Wed, 21 Dec 2016 08:14 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 21 Dec 2016 08:14 PM IST
विज्ञापन
lovers not thought it will execute
डेमो
एक प्रेमी युगल को अपने समुदाय से अलग जाकर प्रेम करना बेहद मंहगा पड़ा। इसकी कीमत ऐसे चुकानी पड़ जाएगी, उन्हें जरा भी अंदाजा न था। अंजाम से बेखबर प्रेमी-प्रेमिका बस अपनी आरजू को पूरा करने की चाहत में आगे बढ़ते चले गए।  
विज्ञापन


 

 

धर्म की खाई को नहीं पार कर सके प्रेमी युगल

lovers not thought it will execute
डेमो
कन्नौज के सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव गुखरू निवासी महेंद्र सिंह ठाकुर के 18 वर्षीय बेटे अन्नू उर्फ शिवसिंह का गांव की शादीशुदा महिला सलमा (32) पत्नी जकील से प्रेम-प्रसंग था। पता चलने पर परिजनों ने विरोध किया। दबाव बढ़ने पर दोनों 13 दिसंबर को घर से भाग गए। इस मामले की रिपोर्ट महिला के पति ने सदर कोतवाली में दर्ज कराई।

इसके बाद दोनों 19 दिसंबर को गांव वापस लौटे। दोनों घर न जाकर इधर-उधर छिपकर रहते रहे। इसकी जानकारी युवक के परिजनों को थी। इतना ही नहीं इस मामले को लेकर गांव में पंचायत भी हुई, लेकिन कोई हल नहीं निकला। मंगलवार की रात प्रेमी-प्रेमिका गांव से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित प्रेमी की नलकूप की कोठरी में थे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में तनाव का माहोल

lovers not thought it will execute
डेमो
बताया जाता है कि अन्नू का पिता शाम को दोनों के लिए खाना लेकर गया। खाना खिलाने के बाद वह नलकूप की कोठरी में बाहर से ताला लगाकर घर चला आया। सुबह 5.00 बजे जब वह नलकूप की कोठरी पर पहुंचा तो बाहर लगा ताला टूटा पाया। बाप ने अंदर झांक कर देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। 

भीतर दो शव पड़े थे। एक शव बेटे अन्नु का था और दूसरा उसकी प्रेमिका सलमा का। शरीर पर चोटों के निशान थे। युवक के मुंह से झाग भी निकल रहा था। देखने से लग रहा था जैसे हत्या गला दबाकर की गई है। सूचना मिलते ही आसपास गांव के लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

हिरासत में लेती पुलिस तो न होती हत्या

lovers not thought it will execute
डेमो
उधर, सूचना पर एसपी दिनेश कुमार पी, एएसपी वंशराज यादव, एसडीएम सदर अरुण कुमार, सीओ सदर सुरेंद्र पाल सिंह के अलावा जिले के थाना और कोतवाली प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। शवों का पंचनामा कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 


 

महिला के पति के रिश्तेदार बताए जा रहे कातिल

lovers not thought it will execute
डेमो
इस मामले में मृतक अन्नू के पिता महेंद्र सिंह ने सदर कोतवाली में हैवतपुर कटरा गांव निवासी ईशा पुत्र ईसाक, खिलौना पुत्र मुन्ना के अलावा कानपुर नगर जिले के कोतवाली बिल्हौर गांव महौलियापुर निवासी इकबाल पुत्र शैर के खिलाफ सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी महिला के पति के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।

रिपोर्ट में बताया कि उसका पुत्र सलमा को भगा ले गया था। इस मामले को लेकर पंचायत भी हुई थी। ये लोग सलमा के बदले चार बीघा जमीन मांग रहे थे। जमीन न देने पर हत्या कर दी। उधर पुलिस ने सलमा के पति को पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाया। एसपी ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed