फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   loot in kanpur ashok nagar

बिटिया पानी पिला दो कहकर पूरा घर ही लूटा

Mon, 27 Feb 2017 11:53 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 27 Feb 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
loot in kanpur ashok nagar
कानपुर अशोक नगर में हुई लूट की जानकारी देती आस्था - फोटो : अमर उजाला
कानपुर शहर के पॉश इलाकों में शुमार अशोक नगर में सोमवार को दिनदहाड़े  प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका के घर में पानी पीने के बहाने घुसा बदमाश अलमारी में रखे सोने और चांदी के जेवर लूटकर भाग गया। वारदात के वक्त घर पर सिर्फ उनकी 13 साल की बेटी और ससुर थे। 
विज्ञापन

अशोक नगर में टीचर कालोनी निवासी रियल स्टेट कर्र्मी विनय प्रताप सिंह चौहान की पत्नी नीलम काकादेव स्थित एक हायर सेकेंड्री स्कूल में पढ़ाती हैं। नीलम ने बताया कि सुबह वह स्कूल गईं थीं। विनय पीरोड स्थित बैंक  गए थे। घर पर ससुर देवेंद्र सिंह और 13 साल की बेटी आस्था उर्फ टुकटुक थी। दोपहर करीब 12:30 बजे काले रंग की स्कूटी से आए एक अधेड़ ने घर का दरवाजा खटखटाया। इस पर आस्था ने खिड़की से ही उसका परिचय पूछा। बदमाश ने कहा कि एक पेट्रोल कंपनी के लकी ड्रा में आपके पिता को सात लाख रुपये और स्कूटी मिलनी है। आस्था ने पिता के घर पर न होने की बात कही तो वह बाहर की ओर चल दिया। थोड़ी दूर जाने के बाद लौट आया। वह बोला, बिटिया पानी पिला दो। इस पर आस्था ने दरवाजा खोला और भीतर पानी लेने चली गई। पीछे से वह भी कमरे में घुस आया। बदमाश अलमारी से तीन तोले का सोने का हार और चांदी के जेवरात निकाल कर जाने लगा। इस पर आस्था शोर मचाते हुए बदमाश के आगे आ गई। लुटेरा किशोरी को धक्का मारकर स्कूटी से मोतीझील की तरफ भाग निकला। इसके बाद आस्था ने मोबाइल से पिता और मां को घटना की सूचना दी। दोनों फौरन घर पहुंचे। विनय की सूचना पर स्वरूप नगर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की औपचारिकता निभाकर लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed