{"_id":"600cfc391836d4100a472c1d","slug":"license-revolver-shot-truck-owner-in-minor-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: मामूली विवाद में लाइसेंसी रिवॉल्वर से ट्रक मालिक को मारी गोली, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हमीरपुर: मामूली विवाद में लाइसेंसी रिवॉल्वर से ट्रक मालिक को मारी गोली, गंभीर
Sun, 24 Jan 2021 10:20 AM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 24 Jan 2021 10:20 AM IST
विज्ञापन
घायल ट्रक मालिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थानाक्षेत्र में मुंडेरा गांव के निकट शनिवार देर रात ट्रक और स्कॉर्पियो की टक्कर के बाद हुए विवाद में तथाकथित बाल विकास अधिकारी ने ट्रक मालिक को लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल ट्रक मालिक को सदर अस्पताल रेफर किया गया है।
शनिवार रात करीब नौ बजे थानाक्षेत्र के मुंडेरा गांव के निकट सुमेरपुर सिसोलर मार्ग पर मौरंग लादकर आ रहे ट्रक की स्कॉर्पियो से मामूली टक्कर हो गई। जिस पर स्कॉर्पियो सवार अपने को तथाकथित बाल विकास अधिकारी कह रहे उमाशंकर श्रीवास अपने साथियों के साथ ट्रक ड्राइवर से झगड़ा करने लगे।
ट्रक ड्राइवर ने इसकी सूचना ट्रक मालिक सुमेरपुर कस्बे के धर्मेश्वर बाबा निवासी विवेक साहू को दी। विवेक साहू ने मौके पर पहुंचकर समझौते का प्रयास किया। लेकिन विवाद इतना बढ़ा कि उमाशंकर श्रीवास ने ट्रक मालिक विवेक साहू को अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मार दी।
विज्ञापन
जिससे विवेक साहू गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर कस्बा इंचार्ज केके तिवारी मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। जहां हालत गंभीर होने पर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पीड़ित ने उमाशंकर श्रीवास सहित राम सजीवन सविता व कल्लू के खिलाफ जान से मारने का मुकदमा दर्ज कराया है। घटना के बाद पुलिस के पहुंचने के पहले ही आरोपी मौके से भाग निकले। थानाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर तीनों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि उमाशंकर श्रीवास अपने को बाल विकास अधिकारी बताते हैं।