{"_id":"585974e14f1c1b1b64e3a076","slug":"kiln-owner-abducted-motorway","type":"story","status":"publish","title_hn":"भट्ठा मालिक का हाईवे से अपहरण ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भट्ठा मालिक का हाईवे से अपहरण
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 20 Dec 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
पुलिस टीमें अपहृत की तलाश में छापेमारी में जुटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव से कानपुर जा रहे भट्ठा मालिक का दूधी कागार मोड़ से पास मंगलवार शाम अपहरण कर लिया गया। अपहरण के पीछे लेन देन का विवाद माना जा रहा है। भट्टा मालिक के भाई ने पूर्व प्रधान पर अपहरण का आरोप लगा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने देर शाम कई स्थानों पर छापेमारी करने का दावा किया, लेकिन भट्ठा मालिक के बारे में सुराग नहीं मिला है।
उन्नाव जिले के बारासगवर थाना क्षेत्र के जगतपुर निवासी भट्ठा मालिक देवेंद्र शुक्ला मंगलवार शाम कार से कानपुर जाने के लिए निकले थे। वे दूधी कागार मोड़ के पास पहुंचे थे कि असलहे से लैस चार पहिया वाहन से आए लोगों ने ओवरटेक कर उनकी कार रोक ली। कार के रुकते ही असलहाधारियों ने भट्टा मालिक को घसीटकर अपने वाहन में डाल लिया। इसके बाद कानपुर की ओर भाग निकले। वाहन सवारों ने कार को वहीं छो़ड़ दिया। यह देख वहां मौजूद लोगों ने देवेंद्र शुक्ला के भाई मनोज शुक्ला को सूचना दी। मनोज ने मोबाइल से पुलिस को सूचना दी। इसके बाद एएसपी राजकमल यादव, सीओ आरके वर्मा समेत आसपास के थानों की फोर्स ने नाकेबंदी की। वाहनों की तलाशी शुरू हुई, लेकिन देर शाम तक भट्ठा मालिक के बारे में जानकारी हीं मिल पाया। पुलिस ने कई स्थानों पर छापेमारी भी की, इसके बाद भी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। एएसपी आरके यादव ने बताया कि भट्ठा मालिक के भाई ने मौहार के पूर्व प्रधान सोनू सिंह पर आरोप लगाया गया है। दोनों पक्ष पार्टनरशिप में भट्ठे का संचालन करते थे। कयास लगाए जा रहे हैं कि लेन देन के विवाद में घटना हुई होगी। मामले की जांच की जा रही है।