{"_id":"f6647060617dd479253aaa2c75935290","slug":"kidnap-of-kesco-cleck-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केस्को क्लर्क का अपहरण, ग्रामीणों ने बदमाश दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
केस्को क्लर्क का अपहरण, ग्रामीणों ने बदमाश दबोचे
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
Updated Tue, 17 Mar 2015 03:29 AM IST
विज्ञापन
केस्को के एक क्लर्क ने आरोप लगाया है कि सोमवार सुबह परेड चौराहे के पास से बाइक सवार दो लोगों ने उनका अपहरण कर लिया और बाइक में बीच में बैठाकर गंगाघाट कटरी ले गए। वहां हत्या कर शव गंगा में फेंकने की साजिश रच रहे थे, तभी गांव वालों ने बदमाशों को दबोच लिया।
गंगाघाट पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त दो बाइकें बरामद कर ली हैं। उन्नाव पुलिस ने केस्को कर्मी और अपहरणकर्ताओं को कर्नलगंज पुलिस को सौंप दिया है। इस मामले में यह बात हजम नहीं हुई कि दो लोग अपहरण करके बाइक में बैठाकर कहीं ले जाएंगे।
ऐसे में भला बाइक में बैठा पीड़ित चिल्लाएगे नहीं क्या? परेड जैसे व्यस्त इलाके से अपहरण और रास्ते में जगह-जगह पुलिस पिकेट मिलने पर भी केस्को कर्मी ने शोर क्यों नहीं मचाया? पुलिस इस बिंदु पर जांच कर रही है। शुक्लागंज के गाजीखेड़ा गांव निवासी कमलेश केस्को में क्लर्क हैं।
विज्ञापन
वे परेड के नगरीय विद्युत वितरण खंड प्रथम में तैनात हैं। कमलेश ने बताया कि सोमवार सुबह वह बाइक से परेड चौराहा जा रहे थे। पीपीएन मार्केंट के पास खड़े तीन लोगों ने उन्हें धक्का देकर चलती बाइक से गिरा दिया। जमकर पीटा।
हेलमेट से सिर पर प्रहार करने के बाद दो लोगों ने उन्हें अपनी बाइक पर बैठाया और शुक्लागंज के हाजीपुर क्षेत्र की कटरी में ले गए। दूसरी बाइक पर भी एक बदमाश चल रहा था। अपहरणकर्ता उनकी हत्या कर शव गंगा में फेंकने की साजिश रच रहे थे तभी शोर मचाने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग दौड़े और तीनों अपहरणकताओं को दबोच लिया।
बाद में शुक्लागंज एसओ मोहम्मद अशरफ और कर्नलगंज एसओ फोर्स के साथ पहुंच गए। कर्नलगंज एसओ के मुताबिक पकड़े गए लोग नेहरू नगर शुक्लागंज निवासी सुनील तिवारी, उनका बेटा सूरज तिवारी और भतीजा दिनेश तिवारी हैं।
बकौल एसओ आरोपी सुनील और केस्को कर्मी पहले एक ही मुहल्ले में रहते थे। अब सुनील की पत्नी उनसे अलग मायके में रहती है। सुनील को शक है कि कमलेश और उनकी पत्नी के संबंध हैं। सोमवार को सुनील को पता चला कि कमलेश और उसकी पत्नी परेड में घूम रहे हैं।
तब सुनील अपने बेटे सूरज और भतीजे दिनेश के साथ दो बाइकों से वहां पहुंच गया और कमलेश को उठा लाया। एसओ ने बताया कि तीनों अपहरणकर्ताओं के खिलाफ अपहरण, मारपीट और हत्या की साजिश रचने की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। मंगलवार को तीनों को कोर्ट में पेश करके जेल भेजा जाएगा।