{"_id":"58bae4124f1c1b5243830f75","slug":"kanpur-unemployed-swindle-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसे झांसेबाजों से बचकर रहें बेरोजगार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऐसे झांसेबाजों से बचकर रहें बेरोजगार
उदयन शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 05 Mar 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ मेट्रो में नौकरी लगवाने के नाम पर 300 लड़कों से 50 लाख रुपये की ठगी के मास्टर माइंड अमन गुप्ता ने कानपुर के काकादेव कोचिंग हब में ही अपना ठिकाना बना रखा था। यहां पर रहकर नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं को उसने टारगेट बनाया। पकड़े गए आरोपी राहुल से पूछताछ के बाद पुलिस शनिवार को मास्टर माइंड के किराए के मकान में पहुंची। मकान मालिक ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह से लापता है। पुलिस के मुताबिक नौकरी की तैयारी करने वाले युवकोें का हब होेने के कारण उसने काकादेव में अपना ठिकाना बनाया था।
यहां रहकर पढ़ाई करने वाले 32 युवकों ने शुक्रवार को काकादेव थाने पहुंचकर ठगी की शिकायत की थी। इस पर पुलिस ने काकादेव से राहुल को गिरफ्तार किया था। राहुल ही सभी युवकों से पैसे और कागज लेकर अमन गुप्ता के पास पहुंचाता था। किसी होटल या रेस्टोरेंट में मीटिंग कर पैसा एकत्र करता था। राहुल से पूछताछ के बाद शनिवार को पुलिस गीतानगर क्रॉसिंग पर रोहित सिंह के घर पहुंची।
रोहित ने बताया कि अमन गुप्ता उसके यहां करीब डेढ़ महीने पहले किराए पर रहने आया था। उसने बताया था कि वह लखनऊ मेट्रो में काम करता है और अब उसका ट्रांसफर कानपुर मेट्रो के लिए हुआ है। आईडी में दिए गए आधार कार्ड में उसके पिता का नाम धर्मेंद्र और पता उत्तमनगर पश्चिम दिल्ली लिखा हुआ है। काकादेव इंस्पेक्टर मनोज कुमार का कहना है कि अमन गुप्ता का नंबर सर्विलांस पर लिया गया है। उसके कानपुर में ही होने की आशंका है। आधार कार्ड पर दिए दिल्ली के पते के संबंध में भी वहां की पुलिस से संपर्क करेंगे।
विज्ञापन
फेसबुक पर फर्जी आईडी का फरेब
पुलिस के मुताबिक अमन ने कई नामों से फेसबुक पर फर्जी आईडी बना रखी थी। इसमें उदय, आनंद जैसे कई नाम हैं। जिस आईडी से वह लोगों को रिक्वेस्ट भेजता था, उस पर फर्जी आईडी से ‘आपने मेरी नौकरी लगवा दी बहुत-बहुत धन्यवाद जैसे तमाम कमेंट करता था। इससे सामने वाले को लगता था कि यह उसकी नौकरी लगवा सकता है।
एक इंस्टीट्यूट के 40 छात्रों को भी ठगा
पुलिस ने बताया कि अवधपुरी स्थित बाबा ऑटोमेशन में ट्रेनिंग करने वाले करीब 40 छात्रों को भी अमन गुप्ता ने नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी की। हर छात्र से 20 से 30 हजार रुपये लिए गए। स्टूडेंटों को एल एंड टी कंपनी के ऑफर लेटर भी दिए।