Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Mephedrone was being smuggled out via Nepal from Orai team has left for Mumbai in search of Khayamuddin

कानपुर: उरई से नेपाल के रास्ते बाहर भेजते थे मेफेड्रोन, खयामुद्दीन की तलाश में टीम मुंबई रवाना, ये था मामला

Sun, 15 Nov 2026 11:53 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 15 Nov 2026 11:53 AM IST
सार

Kanpur News: उरई में मेफेड्रोन ड्रग्स बनाने की फैक्टरी का पर्दाफाश होने के बाद गिरफ्तार आरोपी रिजवान अहमद के मामलों में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। जांच में सामने आया है कि उरई में तैयार ड्रग्स नेपाल के रास्ते विभिन्न देशों में सप्लाई की जाती थी, जबकि इस गिरोह का सरगना मुंबई के धारावी से अपना काला कारोबार चला रहा था।

विज्ञापन
Kanpur Mephedrone was being smuggled out via Nepal from Orai team has left for Mumbai in search of Khayamuddin
इसी फैक्टरी में बनाई जा रही थी ड्रग्स - फोटो : amar ujala

विस्तार

उरई में मेफेड्रोन (एमडी) बनाने की फैक्टरी पकड़े जाने के बाद शहर से 50 लाख की ड्रग्स के साथ पकड़े गए रिजवान अहमद के मामले में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। गिरोह का नेटवर्क सिर्फ उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र तक सीमित नहीं था, बल्कि उरई की फैक्टरी में ड्रग्स तैयार कर नेपाल के रास्ते कई देशों में सप्लाई की जाती थी।

विज्ञापन

पुलिस ने रिजवान के मोबाइल की डिटेल खंगाली, जिसमें सुल्तान नेपाल के नाम से नंबर सेव मिला। आरोपियों के बीच ड्रग्स और कच्चे माल को लेकर लंबी चैट मिली है। इसके अतिरिक्त पुलिस को उसके मोबाइल से 79 काॅन्टेक्ट भी मिले हैं, जिसमें बाराबंकी, फर्रुखाबाद सहित कई तस्करों से बातचीत मिली है।

विज्ञापन
Trending Videos

इस तरह खयामुद्दीन के संपर्क में आया था रिजवान
जेल भेजा गया रिजवान अहमद ड्रग्स के धंधे में उतरने से पहले नकली सिगरेट बना कर पूर्वांचल में बेचता था। कोरोना काल में दुकानों की बंदी के दौरान उसने जमकर फायदा उठाया। नकली सिगरेट बनाकर पूर्वांचल में बेचने लगा। यहीं से वह पहले ड्रग तस्करों से जुड़ा इसके बाद बिहार के मोतिहारी निवासी खयामुद्दीन के संपर्क में आया। करोड़ों का काला साम्राज्य खड़ा किया।

विज्ञापन

खयामुद्दीन की तलाश में टीम मुंबई रवाना
अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम से जुड़े खयामुद्दीन उर्फ खैय्याम मेफेड्रोन गिरोह का सरगना है। वह मुंबई के धारावी से गिरोह संचालित करता है। रिजवान अहमद ने पूछताछ में खैय्याम के बारे में अहम जानकारियां दी थीं। पुलिस की एक टीम शनिवार को मुंबई के लिए रवाना कर दी गई। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि आरोपी की तलाश में टीम भेजी गई है।

विज्ञापन

क्या था मामला
फजलगंज पुलिस ने बीते मंगलवार की रात रिजवान अहमद को गोविंदपुरी पुल के नीचे से गिरफ्तार किया था। उसके पास से 50 ग्राम मेफेड्रोन बरामद किया गया था। पुलिस ने बुधवार को जेल भेजा था। 29 अक्तूबर को जालौन में पकड़ी गई मेफेड्रोन बनाने की फैक्टरी के बाद रिजवान और गिरोह के सरगना खैय्याम का नाम सामने आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed