फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur connection of conspiracy to eradicate explosion and train in agra

आगरा में विस्फोट और ट्रेन पलटाने की साजिश का ‘कानपुर कनेक्शन’ 

Sun, 19 Mar 2017 01:05 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 19 Mar 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
kanpur connection of conspiracy to eradicate explosion and train in agra
डेमो पिक
आगरा में विस्फोट और ट्रेन पलटाने की साजिश का कनेक्शन सुरक्षा एजेंसियां कानपुर से जोड़ रही हैं। माना जा रहा है कि शहर में हुए रेल हादसों और अन्य आतंकी वारदात में शामिल रहे दहशतगर्दों का हाथ आगरा कांड में भी है। दूसरी ओर कानपुर और लखमऊ में आईएसआईएस आतंकियों के पकड़ने जाने का मामला हाथ में लेने के बाद नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) की टीम रविवार को कानपुर आ सकती है। टीम दानिश, फैसल, सैफुल्ला, गौस मोहम्मद और आतिफ के घर जांच के लिए जा सकती है।
विज्ञापन


आतंकी वारदात में एक एनजीओ पर भी शक
कानपुर में रेल हादसों और आईएसआईएस के कानपुर-लखनऊ खुरासान मॉड्यूल की मदद करने में पोखरपुर लालबंगला की एक  मुस्लिम एनजीओ का भी नाम एनआईए की जांच में सामने आया है। माना जा रहा है कि मुस्लिम धर्म के प्रचार-प्रसार की आड़ में एनजीओ आतंकी गतिविधियों में लिप्त है। शनिवार को एनजीओ का आफिस बंद रहा। कोई आया-गया नहीं। खास बात यह है कि शहर में जहां से आईएसआईएस आतंकियों की गिरफ्तारी हुई है, उसी क्षेत्र में एनजीओ का हेडऑफिस भी है। शहर ही नहीं आसपास के जिलों में भी यह एनजीओ सक्रिय है। खुफिया अफसर इसके काम-काज और सदस्यों के बारे में टोह लेने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक यहां पर एनजीओ से पहले मुस्लिम धार्मिक किताबों का केंद्र था, बाद में एनजीओ वहां से मुस्लिम धर्म के प्रचार-प्रसार का काम करने लगा। पड़ोसियों की मानें तो एनजीओ में सिर्फ मुस्लिमों का आना-जाना था। नमाज भई होती थी। अब एनजीओ शहर में मुस्लिम धर्म के प्रचार-प्रसार का काम करता है। जाजमऊ का एक बड़ा एक्सपोर्टर एनजीओ की मदद करता था। सूत्रों के अनुसार एनआईए इस बात से सबसे अधिक हैरत में है कि 20 नवंबर 2016 को पुखरायां में हुए पटना-इंदौर एक्सप्रेस हादसे के तुरंत बाद यह एनजीओ मदद के लिए मौके पर कैसे पहुंच गया। क्या इनको हादसे के बारे में पहले से मालूम था या ये लोग हादसे से पहले वहीं पर थे। इन कड़ियों की छानबीन के बाद एनआईए को दाल में कुछ काला मिला है। इसीलिए एनजीओ को जांच के घेरे में लिया गया है।  एनजीओ के सभी पदाधिकारियों के मोबाइल स्विच ऑफ हैं। इसके अलावा शहर से गिरफ्तार किए गए आईएसआईएस आतंकियों का भी एनजीओ से नाता होने का पता चला है। नाम सामने आने के बाद से एनजीओ के आफिस पर ताला लग गया है। रोज की तरह शनिवार को यहां नमाज भी नहीं हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed