फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Journalist arrested in the alleged robbery, home guard escaped

लूट में कथित पत्रकार गिरफ्तार, होमगार्ड फरार

Sun, 03 May 2015 01:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Sun, 03 May 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
Journalist arrested in the alleged robbery, home guard escaped
श्याम नगर में पांच दिन पहले मोबाइल की दुकान और घर में हुई लूट के मामले में पुलिस ने एक कथित पत्रकार को गिरफ्तार किया है। वारदात में दो होमगार्ड और एक अन्य युवक भी शामिल था जो फरार हैं।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर कमल यादव ने बताया कि वारदात में प्रयुक्त बाइक भी कथित पत्रकार की थी जिसे जब्त कर लिया गया है। ई ब्लाक श्याम नगर निवासी अंकित राठौर की घर में ही मोबाइल शॉप है।
विज्ञापन


28 अप्रैल की शाम एक युवक बाइक से दुकान पहुंचा और बिना आईडी का सिम लिया। इसके बाद दो होमगार्ड अंकित की दुकान पर पहुंचे और बिना आईडी के सिम बेचने पर जेल भेजने की धमकी देते हुए दुकान की गोलक से रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर घर में घुसकर अंकित की मां को चाकू-तमंचा दिखाकर नकदी और जेवर लूट लिए थे।  अंकित ने चकेरी थाने में अज्ञात के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कराया था। अंकित ने एक बदमाश की बाइक का नंबर नोट कर लिया था।


पुलिस सूत्रों की मानें तो बाइक तलाक महल निवासी कमर आलम उर्फ शेरा की निकली। शनिवार को पुलिस ने शेरा को दबोच लिया और बाइक भी जब्त कर ली।

उसके पास से एक न्यूज चैनल का आईडी कार्ड भी मिला है जिसमें उसे स्टेट हेड बताया गया है। उससे पूछताछ में पता चला है कि वारदात में शामिल एक होमगार्ड ग्वालटोली और दूसरा नौबस्ता क्षेत्र में रहता है। इसके अलावा एक अन्य बदमाश है जिसने रेकी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed