फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Janmashtami attempt to shock the country

 जन्माष्टमी पर देश दहलाने की कोशिश नाकाम

Thu, 25 Aug 2016 01:29 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 25 Aug 2016 01:29 PM IST
विज्ञापन
Janmashtami attempt to shock the country
‌बरामद व‌िस्फाेटक (फाइल फाेटाे)
जन्माष्टमी पर देश दहलाने की कोशिश यूपी एटीएस और कानपुर क्राइम ब्रांच ने नाकाम कर दी। कानपुर से एटीएस के हत्थे छह युवक चढ़े हैं। इनके पास से तीस हजार डेटोनेटर, बीस हजार जिलेटिन राॅड और छह सौ किलो अमोनियम नाइट्रेट बरामद हुआ है। एटीएस सूत्रों के मुताबिक इन विस्फोटक सामग्री से देश के कई हिस्सों में जन्माष्टमी और आने वाले दिनों में विस्फोट करने की तैयारी की जा रही थी। पकड़े गए पांच आरोपी बिहार रोहतास के बताए जा रहे हैं। जबक‌ि एक झांसी, मोठ निवासी चरन सिंह है। फिलहाल पकड़े गए सभी आरोपियों को एटीएस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन

 

ऐसे पकड़े गए शात‌िर

Janmashtami attempt to shock the country
डेमाे प‌िक्स

बुधवार की देर रात यूपी एटीएस और कानपुर क्राइम ब्रांच की टीम ने मुख‌ब‌िराें की सूचना पर घाटमपुर में सर्चिंग अभियान शुरु की। सूचना थी कि सफेद स्कॉरपियो से कुछ लाेग विस्फाेटक लेकर जा रहे हैं। गाड़ी दिखते ही पुलिस ने उन्हें चाराे अाेर से घेर लिया। तलाशी में पांच युवकों को भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया। इनके निशानदेही पर गुरुवार की सुबह झांसी के मोठ निवासी चरन सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया। अब एटीएस इनसे पूछताछ कर कर्ई मामलाें का खुलासा कर सकती है। कुछ अाैर लाेगाें के गिरफ्तार हाेने की भी संभावनाएं हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

 कानपुर से है पुराना नाता   

Janmashtami attempt to shock the country
डेमाे प‌िक्स
डेटोनेटर, जिलेटिन राॅड और अमोनियम नाइट्रेट जैसे विस्फोटक अभी छह जुलाई को कानपुर से एटीएस ने बरामद की थी। यह विस्फोटक कानपुर के जाजमऊ इलाके से लावारिस सेंट्रो गाड़ी में मिली थी। गाड़ी बनारस से चोरी करके लाई गई थी। इसमें एक हजार डेटोनेटर बरामद हुआ था। मामले में चकेरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कर शहर पुलिस, क्राइम ब्रांच और यूपी एटीएस अभी जांच ही कर रही थी कि फिर बड़े पैमाने पर विस्फोटक बरामद हो गया। यूपी एटीएस के आर्ईजी असीम अरूण ने इस बात की पुष्टि की। उन्हाेंने बताया कि फिलहाल पकड़े गए युवकाें से पूछताछ की जा रही है। ये किस मकसद से इतनी भारी मात्रा में विस्फोटक ले जा रहे थे इसका भी पता किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed