फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Income tax raids on tiranga agarbatti group

तिरंगा अगरबत्ती ग्रुप के 13 ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा, करोड़ों की कर चोरी पकड़ी

Thu, 12 Jan 2017 11:18 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 12 Jan 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
Income tax raids on tiranga agarbatti group
तिरंगा अगरबत्ती समूह पर आयकर छापे - फोटो : अमर उजाला
कानपुर की प्रमुख अगरबत्ती निर्माता कंपनी तिरंगा ग्रुप के 13 ठिकानों पर एक साथ इनकम टैक्स ने छापा मारा। 50 से अधिक अधिकारियों की टीम ने शहर में नौ, फैजाबाद और इंदौर में दो-दो ठिकानों पर जांच पड़ताल की। सभी ठिकानों पर दस्तावेजों में बड़े पैमाने पर गड़बड़झाला पकड़ा गया है। करोड़ों रुपये टैक्स चोरी के संकेत मिले हैं। कुछ अन्य फर्मों में भी निवेश के सबूत हाथ लगे हैं। 
विज्ञापन

आयकर विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर (जांच) अमरेश तिवारी के निर्देश पर डिप्टी डायरेक्टर वेदप्रकाश,  असिस्टेंट डायरेक्टर केके मिश्रा, सौरभ आनंद, अभिनव कुमार की टीम ने भारी फोर्स के साथ तिरंगा ग्रुप के मालिक नरेंद्र शर्मा के हैरिसगंज, चकेरी, रूमा, बिल्लौर, नयागंज, पीपीएन मार्केट स्थित आवास, कारपोरेट ऑफिस, गोदाम, फैक्ट्री समेत नौ ठिकानों पर धावा बोला। इसी के साथ आधा दर्जन टीमों ने फैजाबाद और इंदौर स्थित ऑफिस और गोदामों पर रेड की। सभी ठिकानों पर जांच में स्टॉक और दस्तावेजों में भारी अंतर पाया गया। यहां बड़े पैमाने कच्चे बिलों में बिक्री हो रही थी। टर्नओवर घटाकर दिखाया जा रहा था। आयकर अधिकारियों को कुछ अन्य फर्मों में भी निवेश की बात पता चली है। अधिकारियों ने अन्य फर्मों में निवेश, बेनामी संपत्तियों के दस्तावेज, ऑफिसों और घरों में मिले रिकार्ड को जब्त कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed