फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ig jail in kanpur city

जेल में संदीप और पीयूष की ‘मौज’

Wed, 20 May 2015 02:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Wed, 20 May 2015 02:33 AM IST
विज्ञापन
ig jail in kanpur city
हाईप्रोफाइल मामले में गिरफ्तार उद्यमी संदीप शुक्ला और ज्योति मर्डर केस में आरोपी पीयूष श्यामदासानी जेल में मौज कर रहे हैं। आईजी जेल देवेंद्र चौहान के छापे में इसका खुलासा हुआ। दोनों बंदियों के पास से लग्जरी आइटम बरामद हुए हैं, जबकि ये सामान जेल में प्रतिबंधित होता है। दोनों बंदियों को जेल में हर तरह की सुविधा मुहैया कराई जा रही है।
विज्ञापन


इसके अलावा नियम-कानून को दरकिनार कर मुलाकातें भी कराई जा रही हैं। आईजी जेल ने बरामद लग्जरी सामान सील कराते हुए डीआईजी जेल शरद कुलश्रेष्ठ को पूरे मामले की जांच देकर एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है। आईजी जेल ने कहा कि दोषी अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। मंगलवार को दोपहर आईजी जेल और डीआईजी जेल जिला कारागार पहुंचे।
विज्ञापन


इन लोगों ने बैरक नंबर 14 में पहुंचकर संदीप शुक्ला और बैरक नंबर आठ में पीयूष श्यामदासानी के सामान की तलाशी ली तो लग्जरी आइटम बरामद हुए। इसमें महंगे रूम फ्रेशनर, सेनेटाइजर, परफ्यूम, सेविंग क्रीम, मंहगी फेस क्रीम, बॉडी लोशन, हेयर जेल, रेजर, कैंचियां, मिनरल वाटर, जूस के पैकेट, इंटरटेनमेंट इंगलिश मैग्जीन बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईजी ने ये सभी सामान जब्त कर लिए हैं। इसके बाद दोनों अफसरों ने रसोई में खाने की गुणवत्ता परखी। आईजी जेल ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि हाईप्रोफाइल मामलों से जुड़े इन दोनों बंदियों को जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट मिल रहा था। इन्हें खाने की व्यवस्था अलग से की गई थी।


मानकों को दरकिनार कर दोनों की मुलाकातें कराए जाने का खुलासा हुआ है। पूरे मामले की जांच डीआईजी जेल को दी जा रही है। दोषी जेल अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed