फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   husband killed wife in kanpur city

घर के बाहर खेल रहे थे बच्चे, नशे में धुत पति ने पत्नी के साथ जो किया जानकर होश उड़ जाएंगे

Sun, 06 Jan 2019 05:10 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 06 Jan 2019 05:10 PM IST
विज्ञापन
husband killed wife in kanpur city
मृतक पत्नी रंजीता की फाइल फोटो
यूपी में कानपुर शहर के बिधनू में शनिवार में दोपहर घर खर्च के लिए पैसा मांगने पर नशे में धुत्त मजदूर ने पत्नी के सिर पर पहले हथौड़ी से तीन वार किए। फिर हसिया से गला काटकर उसकी हत्या कर दी। बीच-बचाव करने पर साले को जख्मी कर डाला। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बिधनू के तुलियापुरवा निवासी रविकांत पासवान गांव में ही सूर्या ईंट-भट्ठा में मजदूरी करता है। परिवार में पत्नी रंजीता (28) और दो बच्चे साकार (5) और आर्यस (3) हैं। रंजीता का चचेरा भाई बिधनू के बांबीपुरवा गांव निवासी विकास ने बताया कि वह तीन दिन पहले बहन के घर आया था। बहनोई रविकांत अपनी पूरी कमाई शराब में उड़ा देता था। इसके चलते दोनों के बीच विवाद होता था।
विज्ञापन

husband killed wife in kanpur city
डेमो पिक
विकास के मुताबिक दोपहर करीब तीन बजे रविकांत शराब के नशे में घर पहुंचा। इस पर रंजीता ने एतराज किया। घर खर्च के लिए पैसा मांगने पर वह बहन से झगड़ा करने लगा। बकौल विकास वह कमरे से बाहर आता, तब तक बहनोई ने रंजीता के सिर पर हथौड़ी से प्रहार कर दिया। बहन को बचाने में बहनोई ने उस पर भी हथौड़ी से हमला कर दिया।

किसी तरह वहां से भागकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। इसी बीच रविकांत ने रंजीत की गर्दन पर हसिया से ताबड़तोड़ वारकर उसकी हत्या कर दी। भीड़ जुटने पर रविकांत घर का दरवाजा खोलकर भाग निकला।

husband killed wife in kanpur city
डेमो पिक
सीओ घाटमपुर, बिधनू थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए और वारदात में प्रयुक्त हसिया व हथौड़ी पुलिस को सौंपी। थाना प्रभारी द्रविड़ कुमार के मुताबिक रंजीता की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हत्यारोपी को दबोचने के लिए तुलियापुरवा व आसपास के गांवों में दबिश दी गई है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

घर के बाहर खेल रहे थे बच्चे
वारदात के वक्त दोनों बच्चे साकार व आर्यस घर के बाहर खेल रहे थे। विकास के मुताबिक दोनों बच्चे घर में होते तो शायद रविकांत उनकी भी हत्या कर देता। यह कहते ही वह फफक पड़ा। बोला, बहन को अपने सामने पिटता देखकर भी वह कुछ नहीं कर सका। इसका उसे जीवन भर अफसोस रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed