फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Husband killed his wife in Jalna

यूपीः बालों में लगाने वाला कलर पीकर ससुराल पहुंचा पति, चाकू से काट दिया पत्नी का गला

Sun, 19 May 2019 12:31 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, जालौन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 19 May 2019 12:31 PM IST
विज्ञापन
Husband killed his wife in Jalna
पति-पत्नी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
यूपी के जालौन जिले में रविवार को निर्मम हत्या का एक मामला सामने आया है। यहां ससुराल आए पति ने पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


यह घटना उरई कोतवाली क्षेत्र के उमरा रखेड़ा की है। यहां पति-पत्नी में डेढ़ साल से विवाद चल रहा था। जिस कारण पत्नी मायके उमराखेड़ा में ही रह रही थी। जबकि पति हमीरपुर जरिया थाना निवासी है।
विज्ञापन

रविवार को पति जितेंद्र अहिरवार ससुराल आया और पत्नी पूनम (23) की गर्दन पर चाकू से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के अनुसार जितेंद्र अहिरवार मजदूरी करता है। 2013 में शादी हुई थी।

हैरान करने वाली बात यह है कि पत्नी के पास आने से पहले जितेंद्र डाई पीकर आया था। पुलिस ने जितेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां जितेंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed