बड़े ने मां-बाप की तस्वीर फेंकी तो छोटे ने लगाई फांसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माता-पिता के फोटो की पूजा करने पर बड़े भाई द्वारा मार पिटाई करने से आहत किशोर ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हमीरपुर के भरुआसुमेरपुर कस्बे के इमिलिया थोक निवासी जुगुल किशोर विश्वकर्मा व उनकी पत्नी की मौत कई वर्ष पूर्व हो चुकी है। उनके छोटे पुत्र कल्लू (16) अपने भाई लल्लू के साथ रहते हैं। लेकिन लल्लू आए दिन कल्लू को परेशान करता रहता है। कल्लू अपने माता-पिता के चित्र पर रोजाना अगरबत्ती जलाकर पूजा अर्चना करता है। जो बड़े भाई को कतई पसंद नहीं आता। इसके चलते वह उसके साथ मारपीट भी कर चुका है।
दो दिन पूर्व भी माता-पिता की पूजा को लेकर दोनों भाइयों में विवाद हुआ। इस पर बड़े भाई ने माता-पिता की फोटो उठाकर घर के बाहर फेंक दी। जो कल्लू को नागवार गुजरा और इससे क्षुब्ध होकर बीती रात घर के अंदर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार को सुबह दरवाजा न खुलने पर पड़ोसी कुंडी खड़काते रहे। जब दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंचे फैक्ट्री एरिया चौकी प्रभारी विनय सिंह ने बताया कि उन्होंने दरवाजा तोड़कर देखा तो कल्लू फांसी पर लटका मिला। पड़ोसियों ने बताया कि माता पिता की फोटो फेंके जाने से आहत होकर किशोर ने खुदकुशी की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, बड़ा भाई दो दिन पूर्व ही घर से कहीं बाहर चला गया है।