फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   House collapsed three wounded, two critically

मकान ढहने से तीन घायल, दो गंभीर

Sat, 10 Oct 2015 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Sat, 10 Oct 2015 02:17 AM IST
विज्ञापन
House collapsed three wounded, two critically
कैनाल रोड घसियारी मंडी में शुक्रवार सुबह एक मंजिला मकान ढहने से बुजुर्ग दंपति और बहू मलबे में दब गए। चीख-पुकार सुनकर भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी आ गई थी।
विज्ञापन


इसी बीच कुक का काम करने वाले संजय चक्रवर्ती ने मलबे से तीनों को निकाला। घायलों को नार्थ स्टार अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ समय बाद एक दमकल पहुंची। वहीं, पड़ोसी के प्लाट के मजदूरों के फंसे होने की आशंका में दोपहर तक जेसीबी से मलबा हटाया गया। परिवार का आरोप है कि पड़ोसी के प्लाट में खोदाई के चलते मकान ढहा है। इसमें मकान मालिक की मिलीभगत का शक है।
विज्ञापन


घसियारी मंडी रोड पर भगवतदास घाट निवासी सुरेश पंडा का मकान है। एक हिस्से में महादेव प्रसाद जायसवाल (80) परिवार समेत किराए पर रहते हैं। इनका मकान खाली कराने का विवाद चल रहा है। बेटे अनुराग उर्फ मुन्ना ने बताया कि हादसा सुबह करीब 11:15 बजे हुई। उनके मकान से सटे पटकापुर निवासी राजेश गुप्ता के प्लाट में दो दिन से खोदाई हो रही थी। बकौल अनुराग घटना से चंद मिनट पहले ही वह नीचे उतरे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता महादेव प्रसाद और मां विद्यावती ऊपर ही थीं। पत्नी माला (42) खाना पका रहीं थीं। अचानक ऊपरी मंजिल ढह गई। तीनों मलबे में फंस गए। सूचना पर कोतवाली सीओ ओपी सिंह, फीलखाना एसओ आरके त्रिपाठी फोर्स के साथ पहुंचे। इस बीच एसपीओ एपी गौतम और पुलिसकर्मी भी लोगों को निकालने में मदद करने लगे। उधर, मकान ढहते ही प्लाट में काम कर रहे ठेकेदार, मजदूर भाग निकले।


एसओ ने बताया कि महादेव और विद्यावती की हालत गंभीर है। वहीं मजदूर फंसे होने की आशंका में दोपहर एक बजे एक मजिस्ट्रेट पहुंचे। भीड़ में मौजूद एक नेता को हटाने को कहा तो वह भड़क उठे। इससे उनकी नोकझोंक हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed