फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Harsh firing: a death, a broken marriage

हर्ष फायरिंग में मौत, शादी टूटी

Mon, 11 Jul 2016 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Mon, 11 Jul 2016 02:13 AM IST
विज्ञापन
Harsh firing: a death, a broken marriage
विपेंद्र। (फाइल फोटो) - फोटो : amarujala
शिवराजपुर थानाक्षेत्र के केवना गांव में हर्ष फायरिंग के दौरान दूल्हे के बहनोई की गोली लगने से मौत के मामले में पुलिस ने लड़की के भाई, पिता सहित चार लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी फूफा को गिरफ्तार करने के साथ ही लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक भी बरामद कर ली है। दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


चौबेपुर के बनिऔटा मोहल्ले में रहने वाले बलवीर सिंह के बेटे राहुल उर्फ शिवेंद्र की शनिवार को केवना गांव निवासी बृजेंद्र बहादुर की बेटी शिब्बू के साथ शादी होनी थी। रात 11 बजे जयमाल के दौरान हर्ष फायरिंग में दूल्हे के बहनोई विपेन्द्र सिंह (32) की गोली लगने से मौत हो गई थी। दूल्हा राहुल जयमाल छोड़कर बहनोई विपेन्द्र को हैलट लेकर पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। बहनोई की मौत से आक्रोशित राहुल ने शादी से इनकार कर दिया और बारातियों के साथ थाने पहुंच गया।
विज्ञापन


लड़की पक्ष ने शादी के लिए बहुत मनाने का प्रयास किया लेकिन दूल्हा तैयार नहीं हुआ। रविवार को मृतक के भाई जितेन्द्र ने लड़की के पिता बृजेन्द्र बहादुर, भाई धर्मेन्द्र, फूफा राजू और दादा रामचरन पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामचरन को पुलिस ने उसकी लाइसेंसी बंदूक के साथ गिरफतार कर लिया है जबकि तीन अन्य आरोपी घटना के बाद से फरार हैं। एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिस बंदूक से हर्ष फायरिंग हुई थी उसे बरामद कर शस्त्र मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए भी थाने से रिपोर्ट भेज दी गई है।

हर्ष फायरिंग में उजड़ गया परिवार
विपेन्द्र सोनई मैनपुरी थाना कुरावली से पत्नी किसना और दो बच्चों के साथ साले राहुल की शादी में शामिल होने आए थे। पति की मौत के बाद से किसना की रो-रो कर हालत खराब हो गई है। वहीं, हर्ष फायरिंग में शादी टूटने से लड़की को भी गहरा सदमा लगा है। खुशी में की गई हर्ष फायरिंग से कई परिवार की खुशियां बिखर गई।

छेड़छाड़ के विरोध पर दूल्हे को चाकू मारा
कानपुर साउथ (ब्यूरो)। बर्रा के रविदासपुरम में शादी में युवतियों संग छेड़खानी कर रहे शोहदों का विरोध करने पर दूल्हे बबलू को चाकू मार दिया गया। पुलिस ने बबलू की तहरीर पर मोहल्ले के चार शोहदों के खिलाफ मारपीट में एनसीआर दर्ज की है। रविदासपुरम निवासी प्राइवेट कर्मी की बेटी की बारात शनिवार को हमीरपुर से आई थी।


मोहल्ले के अमित ठाकुर, छोटू, विक्रम और मनीष ने बारात में आई युवतियों से छेड़छाड़ कर दी तो दूल्हे ने विरोध किया। इस पर हमलावरों ने दूल्हे के हाथ में चाकू मार दिया। एसओ तुलसी राम पांडे का कहना है कि हमले की बात गलत है, मारपीट हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed